Ro no D15139/23

कृषक उन्नति योजना से किसानों के चेहरे खिले धमतरी जिले के 1.24 लाख से अधिक किसानों के खातों में 434 करोड़ 77 लाख रुपये अंतरित

किसान बोले—सरकार का सहयोग खेती को देगा मजबूती

धमतरी, 28 फरवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्य शासन की महत्वाकांक्षी कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 में धान उपार्जन करने वाले किसानों को आज बड़ी सौगात मिली। विष्णुदेव साय ने बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के ग्राम रहंगी से बटन दबाकर प्रदेश के 24 लाख 28 हजार किसानों के बैंक खातों में 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की कृषि आदान सहायता राशि एकमुश्त अंतरित की।

इसी क्रम में धमतरी जिले के 1 लाख 24 हजार 463 किसानों के खातों में 434 करोड़ 77 लाख रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे जमा हुई। जिले के चारों विकासखंड—धमतरी, कुरूद, मगरलोड एवं नगरी—में विकासखंड स्तरीय किसान सम्मेलन आयोजित कर किसानों को योजना की जानकारी दी गई और उन्हें लाभान्वित होने पर बधाई दी गई।

राशि सीधे बैंक खाते में पहुंचने से किसानों में उत्साह और आत्मविश्वास का माहौल देखा गया। कई किसानों ने मोबाइल पर एसएमएस प्राप्त होते ही अपनी खुशी व्यक्त की।

किसान बोले—सरकार का सहयोग खेती को देगा मजबूती

ग्राम संबलपुर के किसान पूरनलाल साहू के खाते में 95,691 रुपये की राशि जमा हुई। मोबाइल पर संदेश देखते ही उनके चेहरे पर मुस्कान खिल उठी। उन्होंने कहा—सरकार की इस सहायता से अब आगामी फसल के लिए बीज, खाद और कृषि उपकरण की व्यवस्था आसानी से कर सकूंगा। समय पर मिली यह राशि हमारे जैसे किसानों के लिए बहुत सहायक है। इससे खेती में नई ऊर्जा मिलेगी।”
इसी तरह ग्राम बागतराई (कोर्रा शाका) के किसान कृष्ण कुमार साहू के खाते में 60,234 रुपये जमा हुए। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि राशि सीधे खाते में आने से पारदर्शिता और विश्वास बढ़ा है। अब खेती की तैयारी बिना किसी उधारी के कर पाऊंगा। सरकार की यह पहल किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।”

पारदर्शिता और त्वरित भुगतान से बढ़ा भरोसा
डीबीटी के माध्यम से राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में अंतरित होने से न केवल प्रक्रिया पारदर्शी बनी है, बल्कि समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित हुआ है। इससे किसानों को साहूकारों या अन्य स्रोतों से ऋण लेने की आवश्यकता कम होगी और वे आगामी कृषि सत्र की तैयारी बेहतर ढंग से कर सकेंगे।
कृषक उन्नति योजना के माध्यम से राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि लागत में सहयोग देने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में सतत प्रयास कर रही है। धमतरी जिले में बड़ी संख्या में किसानों को एक साथ लाभ मिलने से क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण और आर्थिक सक्रियता देखने को मिल रही है।
यह पहल न केवल किसानों के जीवन में समृद्धि का संचार कर रही है, बल्कि आत्मनिर्भर और सशक्त कृषि व्यवस्था की दिशा में एक मजबूत कदम भी साबित हो रही है।

  • Related Posts

    सरगुजा ओलंपिक 2026ः दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    समापन समारोह में बाईचुंग भूटिया होंगे शामिल अम्बिकापुर 22 मार्च 2026/  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर आयोजित तीन दिवसीय संभाग स्तरीय ’सरगुजा ओलंपिक’ के दूसरे दिन खेल मैदानों…

    Read more

    संजय वन वाटिका में आवारा कुत्तों का हमलाः 15 हिरणों की मौत, लापरवाही पर कर्मचारियों को किया गया निलंबित

    अम्बिकापुर 22 मार्च 2026(IMNB NEWS AGENCY) सरगुजा वनमण्डल अंबिकापुर अंतर्गत संचालित संजय वन वाटिका (वन प्रबंधन समिति शंकरघाट) में 21 मार्च 2026 की रात्रि लगभग 3ः00 से 3ः30 बजे के…

    Read more

    NATIONAL

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत