Ro no D15139/23

कृषक प्रमोद सिंह की मेहनत और सपनों का सकार कर रही कृषक उन्नति योजना

अम्बिकापुर 13 जनवरी 2025/  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में प्रदेश के किसानों को 3100 प्रति क्विंटल की दर पर धान की कीमत मिलने से उनके सपनों को पंख लग गए हैं। ऐसे ही एक किसान हैं श्री प्रमोद सिंह, जो अपने बच्चों को डॉक्टर और शिक्षक बनाने का सपना देख रहे हैं और इसे साकार करने के लिए कृषि कार्य में निरंतर मेहनत कर रहे हैं।

कृषक उन्नति योजना से सपनों को मिला आधार
ग्राम पंचायत भफौली के रहने वाले श्री प्रमोद सिंह परसा धान उपार्जन केन्द्र में हर साल करीब 140 क्विंटल धान बेचते हैं। उनके लिए यह केवल एक खेती का काम नहीं, बल्कि अपने बच्चों के भविष्य को संवारने का एक ज़रिया बन चुका है। उन्होंने बताया कि पिछले साल धान की अंतर राशि करीब 1 लाख 28 हजार रुपए मिले थे। जिससे बच्चों को कोचिंग में मदद मिल गई थी।

बच्चों को डॉक्टर और शिक्षक बनाने का है सपना
प्रमोद सिंह बताते हैं कि उनके दो बच्चे हैं, एक भिलाई में नीट की तैयारी कर रहा है और दूसरा रायपुर में बीएड की तैयारी में जुटा हुआ है। प्रमोद सिंह का सपना है कि उनके दोनों बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त कर समाज में प्रतिष्ठित नागरिक बनें और प्रदेश की सेवा करें। उनका मानना है कि अगर बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलती है तो वे अपने पैरों पर खड़े होकर समाज के विकास में अपना योगदान दे सकते हैं। कृषक उन्नति योजना के तहत धान की मिलने वाली अंतर राशि उस सपने को पूरा करने में मददगार बनी है।

सुशासन में धान का मिला 3100 रुपए दाम
सुशासन की सरकार में धान के उपज का उचित मूल्य मिलने पर उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार लाया है। मुख्यमंत्री ने जो गारंटी किसानों से जो वादा किया था वो पूरा कर रहे हैं। जिससे बच्चों की शिक्षा में कोई कमी नहीं आ रही है। प्रमोद सिंह का कहना है कि, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों को मिल रही धान की कीमत ने हमें अपने बच्चों के सपनों को पूरा करने का एक मौका दिया है। अब हम अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।“

सरकार की किसान-हितैषी योजनाओं ने किसानों को बेहतर जीवन जीने का अवसर प्रदान किया है। प्रमोद सिंह की कहानी उनकी मेहनत और दृढ़ संकल्प की मिसाल है, उनके लिए यह योजना सिर्फ अनाज उगाने का तरीका नहीं, बल्कि एक सशक्त भविष्य की दिशा बढ़ते क़दम है। प्रमोद सिंह ने कृषक उन्नति योजना के तहत धान के बढ़े हुए दाम पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संविदा पदों पर भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी

      अम्बिकापुर 27 मार्च 2026/   राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती हेतु आयोजित परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। जिले में स्वीकृत मानव…

    Read more

    सरगुजा में ’खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ 28 मार्च से गांधी स्टेडियम में 30 राज्यों के 144 रेसलर्स दिखाएंगे दमखम

    अम्बिकापुर 27 मार्च 2026/   सरगुजा जिले का हृदय स्थल अम्बिकापुर एक ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने जा रहा है। देश के पहले ’खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की मेजबानी कर…

    Read more

    NATIONAL

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने