Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ में खरीफ 2025 की तैयारी हेतु विकसित कृषि संकल्प अभियान 29 मई से 12 जून तक

*किसानों को तकनीकी जानकारी व नवाचार से जोड़ने की राष्ट्रीय पहल*

रायपुर 17 मई 2025/भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, नई दिल्ली के निर्देशानुसार विकसित कृषि संकल्प अभियान वर्ष 2025 का आयोजन 29 मई से 12 जून 2025 तक राज्य के सभी विकासखंडों में किया जाएगा । यह राष्ट्रीय स्तर का अभियान खरीफ मौसम 2025 की पूर्व तैयारी को सशक्त बनाने, किसानों को आधुनिक व वैज्ञानिक कृषि तकनीकों से जोड़ने तथा खेतों में हो रहे नवाचारों को पहचान कर अनुसंधान की दिशा तय करने हेतु प्रारंभ किया गया है।छत्तीसगढ़ राज्य में अभियान के सफल संचालन के लिए कृषि एवं संबद्ध विभागों की संयुक्त टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें प्रतिदिन 2 से 3 चिन्हित ग्राम पंचायतों में पहुंचकर किसानों के साथ वैज्ञानिक परिचर्चा आयोजित करेंगी।

परिचर्चाओं के माध्यम से किसानों को धान की सीधी बुवाई,ड्रोन तकनीक का उपयोग, प्राकृतिक खेती, बीजों की नवीन किस्में, संतुलित उर्वरक उपयोग तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित कृषि, बागवानी, पशुपालन व मत्स्यपालन संबंधी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इन आयोजनों में आईसीएआर संस्थानों, कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिक, कृषि विभाग व संबद्ध विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं प्रगतिशील कृषक भाग लेंगे।

अभियान के दौरान किसानों से प्रत्यक्ष संवाद के माध्यम से उनकी खेती संबंधी समस्याओं को समझा जाएगा तथा उनके द्वारा अपनाए जा रहे नवाचारों की जानकारी एकत्र की जाएगी। यह जानकारी भविष्य के अनुसंधान, तकनीकी विकास और योजनाओं के स्वरूप निर्धारण में सहायक होगी।

इस अभियान की प्रगति एवं प्रभावशीलता की निगरानी आईसीएआर, एन आईबीएसएम रायपुर द्वारा की जाएगी। इसके अतिरिक्त कृषि विज्ञान केंद्र एवं कृषि, बागवानी, पशुपालन और मत्स्यपालन विभाग भी समन्वयात्मक भूमिका में रहेंगे।

छत्तीसगढ़ शासन का प्रयास है कि यह अभियान केवल जानकारी देने तक सीमित न रहकर किसानों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से खेती करने हेतु प्रेरित करे, जिससे उत्पादन में वृद्धि हो और कृषि कार्य अधिक लाभकारी सिद्ध हो। विकसित कृषि संकल्प अभियान, किसानों की समृद्धि और राज्य की कृषि प्रणाली को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

  • Related Posts

    धमतरी में 15 अप्रैल को रोजगार मेला, 200 पदों पर होगी भर्ती

      धमतरी, 07 अप्रैल 2026/ जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 15 अप्रैल को लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।…

    Read more

    विश्व स्वास्थ्य दिवस : स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लें – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    रायपुर 6 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विश्व स्वास्थ्य दिवस (7 अप्रैल) के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली…

    Read more

    NATIONAL

    मेयर मीनल चैबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मेयर मीनल चैबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने