Ro no D15139/23

राजीव गांधी ऑडिटोरियम टी.पी. नगर कोरबा में श्रमिक सम्मेलन का आयोजन आज

कोरबा 17 फरवरी 2026/
श्रम विभाग कोरबा द्वारा जिले के श्रमिकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से 18 फरवरी (बुधवार) को प्रातः 11 बजे से राजीव गांधी ऑडिटोरियम, टी.पी. नगर कोरबा में श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल तथा छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल द्वारा संचालित श्रमिक हितैषी योजनाओं की जानकारी एवं सुविधाएँ अधिक से अधिक श्रमिकों तक पहुँचाने हेतु आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  लखन लाल देवांगन,  मंत्री – वाणिज्य, उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम विभाग, छत्तीसगढ़ शासन होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय सांसद, कोरबा लोकसभा, श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत द्वारा की जाएगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय महापौर, नगर पालिक निगम कोरबा, श्रीमती संजू देवी राजपूत, माननीय अध्यक्ष, जिला पंचायत कोरबा, डॉ. पवन कुमार सिंह तथा सभापति, नगर पालिक निगम कोरबा,  नूतन सिंह ठाकुर सम्मिलित होंगे।
सम्मेलन के दौरान श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी प्रदान करेंगे। श्रमिकों की सुविधा हेतु कार्यक्रम स्थल पर पंजीयन एवं नवीनीकरण काउंटर सहित स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था भी की गई है, जिससे श्रमिक भाई-बहन स्थल पर ही अपनी आवश्यक सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
सहायक श्रम आयुक्त कोरबा ने जिले के श्रमिक साथियों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में उपस्थित होकर शासन की श्रमिक हितैषी योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से भी कार्यक्रम में शामिल होकर श्रमिक सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है।
निर्माण श्रमिक जैसे रेजा कुली, राजमिस्त्री, बढ़ई, प्लम्बर, इलेक्ट्रीशियन एवं अन्य निर्माण कार्यों में संलग्न श्रमिक साथियों को पंजीयन हेतु मूल आधार कार्ड, बैंक पासबुक, परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड, एक वर्ष में 90 दिवस निर्माण कार्य किए जाने की जानकारी और ओटीपी हेतु मोबाइल अपने साथ लाना होगा तथा लाइव फोटो हेतु स्वयं उपस्थित होना आवश्यक है। जो निर्माण श्रमिक पहले से पंजीकृत हैं और जिनके पंजीयन को पाँच वर्ष पूर्ण हो चुके हैं, उन्हें नवीनीकरण हेतु उपरोक्त दस्तावेजों के साथ अपना पंजीयन कार्ड भी साथ लाना होगा।
असंगठित क्षेत्र के श्रमिक जैसे धोबी, दर्जी, नाई, बुनकर, ऑटो रिक्शा चालक, सफाई कर्मकार, दुकान एवं गैरेज में कार्यरत मजदूर, चाय-नाश्ता ठेला संचालक, मितानिन, कोटवार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका आदि को पंजीयन हेतु मूल आधार कार्ड, बैंक पासबुक, परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड, पार्षद/सरपंच/पटवारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र और ओटीपी हेतु मोबाइल साथ रखना होगा। लाइव फोटो हेतु स्वयं उपस्थित रहना अनिवार्य होगा।
यह आयोजन श्रमिकों के हित में शासन द्वारा संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य श्रमिकों को उनकी पात्रता की सभी योजनाओं का वास्तविक लाभ उपलब्ध कराना है।

  • Related Posts

    जेनेटिक बीमारियों की उन्नत जांच और रोकथाम पर जिला स्तरीय संगोष्ठी अटल आरोग्य लैब में 134 प्रकार की एडवांस जांच की सुविधा, 70 से अधिक शासकीय चिकित्सकों ने लिया हिस्सा

      अम्बिकापुर 14 अगस्त 2026/  अटल आरोग्य लैब एवं शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय, अम्बिकापुर के संयुक्त तत्वावधान में 8 अगस्त 2026 को मेडिकल लेक्चर हॉल में जिला स्तरीय संगोष्ठी का…

    Read more

    छुईहापारा से मेन रोड तक 500 मीटर सीसी सड़क सह नाली निर्माण का कार्य मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना में स्वीकृत

    कोरबी में ग्रामीण सड़क अधोसंरचना को मिलेगी मजबूती, सोशल मीडिया में प्रसारित जानकारी पर विभाग ने स्पष्ट की वस्तुस्थिति कोरबा, 14 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत कोरबा…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!