Ro no D15139/23

रायपुर में औद्योगिक दुर्घटनाओं के बाद श्रम विभाग ने त्वरित कार्यवाही की

रायपुर, 17 अक्टूबर 2025/ हाल ही में रायपुर में घटित औद्योगिक दुर्घटनाओं के बाद औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, श्रम विभाग ने त्वरित और सख्त कार्रवाई की है। 8 अक्टूबर 2025 को मेसर्स छत्तीसगढ़ फेरो ट्रेडस प्रा. लिमि., गोंदवारा में क्रेन ऑपरेटर फर्नेस में ब्लास्ट के कारण पिघले लोहे की छींटों से गंभीर रूप से घायल हो गए और 10 अक्टूबर 2025 को उनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद विभाग ने कारखाने के फर्नेस और ई.ओ.टी. क्रेन को बंद करने का आदेश जारी किया।

इसी प्रकार 12 अक्टूबर 2025 को श्री लक्ष्मी नारायण रियल इस्पात प्रा. लिमि., बोरझरा में असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन ई.ओ.टी. क्रेन पर मेंटेनेंस कार्य के दौरान लगभग 30 फीट की ऊँचाई से गिर गए और 13 अक्टूबर 2025 को उनकी मृत्यु हो गई। विभाग ने तत्काल कारखाने के स्ट्रीप मिल के ई.ओ.टी. क्रेन के मेंटेनेंस कार्य को बंद करवा दिया।

औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग ने दोनों कारखानों को निर्देशित किया है कि वे सुरक्षित कार्यपद्धति (एसओपी) तैयार करें, श्रमिकों को उचित प्रशिक्षण और सुपरविजन प्रदान करें और व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण सुनिश्चित करने कहा गया है। विभाग लगातार कारखानों में हो रही दुर्घटनाओं पर कड़ी नजर रखे हुए हैं।

  • Related Posts

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक

    विभागीय वेबसाइट पर द्वितीय काउंसलिंग के लिए चयनित छात्रों की सूची एवं काउंसलिंग की तिथि की गई है प्रदर्शित जशपुरनगर 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!