Ro no D15139/23

श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने की केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख एल मंडाविया से मुलाक़ात,प्रदेश में ईएसआईसी नर्सिंग कॉलेज की स्थापना हेतु की मांग

*ईएसआईसी अस्पताल कोरबा समेत अन्य अस्पतालों में चिकित्सा स्टाफ की नियुक्ति हेतु ध्यान कराया आकृष्ट*

रायपुर 12 अगस्त 2025 /श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने आज मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम मंत्री श्री मनसुख एल मंडाविया से सौजन्य भेंट की।
इस दौरान मंत्री श्री देवांगन ने केंद्रीय मंत्री श्री मनसुख एल मंडाविया से छत्तीसगढ़ में कर्मचारी राज्य बीमा निगम की नर्सिंग कॉलेज की स्थापना हेतु अनुरोध पत्र सौंपा ।उन्होंने बताया की राज्य बीमा अधिनियम की धारा 59 (बी) के तहत निगम अपने द्वारा प्रदाय किये जाने वाली चिकित्सा सुविधाओं की बेहतरी के लिए चिकित्सा महाविद्यालय के अतिरिक्त नर्सिंग कॉलेज की स्थापना कर सकता है।
मंत्री श्री देवांगन ने बताया कि छत्तीसगढ़ तेजी से विकसित होने की दिशा में अग्रसर राज्य है। नर्सिंग कॉलेज की स्थापना से श्रमिकों की चिकित्सा सुविधाएं बढ़ेंगी। साथ ही बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए आरक्षित सीटों पर प्रवेश भी मिल सकेगा।
इसके अलावा प्रदेश में संचालित श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं के सबंध में भी विस्तृत चर्चा कर मार्गदर्शन प्राप्त किया ।।
*मंत्री श्री देवांगन ने कोरबा ईएसआईसी अस्पताल में रिक्त पदों पर जल्द स्वीकृति हेतु की मांग*
कोरबा के ईएसआईसी अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने के लिए श्रम मंत्री श्री देवांगन द्वारा पिछली बार केंद्रीय मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में क्रमवार जानकारी दी थी। इसके उपरांत ईएसआईसी अस्पताल के डॉक्टर और अन्य चिकित्सा कर्मचारियों के लिए आदेश जारी हुआ था। मंत्री श्री देवांगन ने डॉक्टरो और अन्य स्टॉफ की भर्ती की प्रक्रिया को जल्द पूर्ण कर स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने का भी अनुरोध किया।

  • Related Posts

    फसल क्षति मुआवजा निर्धारण में लापरवाही बरतने पर राजस्व निरीक्षक और पटवारी निलंबित

      अम्बिकापुर 10 अप्रैल 2026/  कलेक्टर  अजीत वसंत द्वारा पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरतने के मामले में एक राजस्व निरीक्षक और एक पटवारी को तत्काल प्रभाव से…

    Read more

    5 कार्यों के लिए 90 लाख स्वीकृत उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा स्वीकृति आदेश जारी

      रायपुर. 10 अप्रैल 2026. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने रायपुर जिले के खरोरा नगर पंचायत में पांच कार्यों के लिए अधोसंरचना मद से 89 लाख 96 हजार रुपए…

    Read more

    NATIONAL

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    खड़गे भाजपा के धुरंधर,दो बयानों से दोनों पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली, हिंदुओं को ठेस; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खड़गे भाजपा के धुरंधर,दो बयानों से दोनों पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली, हिंदुओं को ठेस; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    PM मोदी ने बताया क्यों जरूरी है महिला आरक्षण बिल, सभी पार्टियों से मांगा समर्थन

    PM मोदी ने बताया क्यों जरूरी है महिला आरक्षण बिल, सभी पार्टियों से मांगा समर्थन

    हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता

    सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता