Ro no D15139/23

मिनीमाता महतारी जतन योजना से श्रमिक माताओं को मिल रहा आर्थिक संबल

*20 हजार रुपए की सहायता से लीलावती के बच्चों के पालन-पोषण की राह हुई आसान, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार*

रायपुर, 08 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार श्रमिक परिवारों के कल्याण और माताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। श्रम विभाग द्वारा संचालित मिनीमाता महतारी जतन योजना श्रमिक परिवारों की महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता का महत्वपूर्ण माध्यम बनकर सामने आई है। योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि से माताओं को बच्चों के खान-पान, देखभाल एवं पालन-पोषण से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में सहारा मिल रहा है।

सरगुजा जिले के अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत भिट्टिकला के ढोढ़ीपारा निवासी श्रीमती लीलावती भी इस योजना से लाभान्वित हुई हैं। श्रमिक के रूप में कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करने वाली लीलावती के दो बच्चे हैं। सीमित आय के बीच बच्चों की जरूरतों को पूरा करना उनके लिए चुनौतीपूर्ण था। ऐसे समय में मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत प्राप्त 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता उनके परिवार के लिए महत्वपूर्ण सहारा बनी है।

लीलावती ने बताया कि योजना से मिली राशि का उपयोग वह अपने बच्चों के खान-पान, देखभाल और बेहतर पालन-पोषण में करेंगी। उन्होंने कहा कि आर्थिक सहायता मिलने से बच्चों की आवश्यकताओं को पूरा करने में उन्हें काफी राहत मिली है। इससे परिवार पर पड़ने वाला आर्थिक दबाव भी कम हुआ है।

उन्होंने राज्य सरकार की श्रमिक हितैषी योजनाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जरूरत के समय मिली यह सहायता उनके बच्चों के बेहतर भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण सहयोग है। लीलावती ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की ऐसी योजनाएं श्रमिक परिवारों को कठिन परिस्थितियों में मजबूती प्रदान कर रही हैं।

मिनीमाता महतारी जतन योजना के माध्यम से श्रमिक परिवारों की महिलाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर मातृत्व एवं शिशु देखभाल को प्रोत्साहित किया जा रहा है। योजना से मिलने वाली सहायता राशि जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक राहत के साथ-साथ बच्चों के बेहतर पालन-पोषण की दिशा में भी उपयोगी साबित हो रही है। राज्य सरकार की यह पहल श्रमिक परिवारों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

  • Related Posts

    नेपाल आपदा, छत्तीसगढ़ के 9 नागरिकों की स्थिति सामने आई, 2 लापता

    *दो के परिजनों से संपर्क*   *रायपुर के 5 नागरिक सुरक्षित लौट रहे*   *मुख्यमंत्री के निर्देश पर सरकार ने बढ़ाई निगरानी*   रायपुर 28 अगस्त 2026 / नेपाल में…

    Read more

    पशुपालन केसीसी से धमतरी के 93 पशुपालकों को मिली 98.62 लाख की वित्तीय संजीवनी

    *ग्रामीण आजीविका को मिली नई उड़ान*   रायपुर, 28 अगस्त 2026/   धमतरी जिले में पशुपालन अब केवल जीवनयापन का सहायक जरिया नहीं, बल्कि एक व्यवस्थित और मुनाफा देने वाले…

    Read more

    NATIONAL

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय