Ro no D15139/23

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से लखन लाल को मिला दोहरा लाभ,घर और व्यवसायिक प्रतिष्ठान दोनों में उजाला और बचत का संगम

रायपुर, 13 अक्टूबर 2025/प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना “पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना” आम नागरिकों के जीवन में ऊर्जा, बचत और आत्मनिर्भरता की नई रोशनी लेकर आई है। इस योजना का लाभ उठाकर बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सिमगा के व्यवसायी लखन लाल देवांगन ने न केवल अपने बिजली खर्च को कम किया है बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

लखन लाल देवांगन शक्ति हार्डवेयर नामक दुकान संचालित करते हैं। उन्होंने बताया कि मोबाइल के माध्यम से जब उन्होंने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी प्राप्त की तो यह योजना उन्हें अत्यंत उपयोगी और लाभदायक लगी। एक व्यवसायी होने के नाते उन्होंने सबसे पहले अपनी हार्डवेयर की दुकान में 5 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाया। कुछ ही समय में उन्हें इसका सीधा लाभ दिखाई देने लगा और बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आई जिससे उनका मासिक खर्च लगभग शून्य के बराबर हो गया। लखन लाल देवांगन ने आगे बताया कि दुकान में सकारात्मक परिणाम देखने के बाद उन्होंने अपने घर पर भी 4 किलोवाट का सोलर पैनल इंस्टॉल करवाया। अब उनके घर और दुकान दोनों स्थानों का बिजली बिल लगभग नगण्य हो गया है। इस योजना के तहत उन्हें शासन से सब्सिडी भी प्राप्त हुई जिससे स्थापना की लागत में कमी आई और सौर ऊर्जा को अपनाना और भी आसान बन गया। उन्होंने कहा कि यह वास्तव में एक दूरदर्शी और जनहितकारी पहल है जिसने आम जनजीवन को सशक्त बनाया है।

उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ने न केवल आमजन को आर्थिक रूप से राहत दी है बल्कि स्वच्छ ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण को भी नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि वे इस पहल का हिस्सा हैं और वे सभी नागरिकों से अपील करते हैं कि वे भी आगे बढ़कर इस योजना का लाभ लें ताकि हर घर आत्मनिर्भर बने और हर छत से स्वच्छ ऊर्जा का प्रसार हो सके। यह योजना छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में तेजी से लोकप्रिय हो रही है। लोग इसे अपनाकर न केवल बिजली बिल में बचत कर रहे हैं बल्कि हरित ऊर्जा के प्रसार में भी योगदान दे रहे हैं। वास्तव में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आज आमजन के जीवन में उजाला ही नहीं बल्कि राहत और गर्व की नई किरण बन चुकी है। न केवल बिजली बिल में बचत कर रहे हैं बल्कि हरित ऊर्जा के प्रसार में भी योगदान दे रहे हैं। वास्तव में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आज आमजन के जीवन में उजाला ही नहीं बल्कि राहत और गर्व की नई किरण बन चुकी है।

  • Related Posts

    मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में जशपुर की अभिनव पहल ‘गजरथ यात्रा’ को मिली नई पहचान

      मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने ‘गजरथ यात्रा’ पुस्तक का किया विमोचन मुख्यमंत्री ने कहा – जनसुरक्षा के साथ हाथियों और उनके प्राकृतिक आवास का संरक्षण हमारी प्राथमिकता मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन…

    Read more

    औद्योगिक निवेश से रोजगार का नया आधार बन रहा नवा रायपुर अटल नगर

      राजधानी से रोजगारधानी की ओर बढ़ता नवा रायपुर टेक्सटाइल से फार्मा और इलेक्ट्रॉनिक्स से MSME तक—भविष्य के उद्योगों की मजबूत होती नींव, हजारों युवाओं के लिए रोजगार के नए…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान