Ro no D15139/23

आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम में लखनपुर ब्लॉक को मिला रजत पदक

जिले के लखनपुर विकासखंड की टीम को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए किया गया सम्मानित
अम्बिकापुर । भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा संचालित आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के अंतर्गत रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय सम्पूर्णता सम्मान समारोह में सरगुजा जिले के आकांक्षी ब्लॉक लखनपुर को रजत पदक (सिल्वर मेडल) से पुरस्कृत किया गया।
इस सम्मान समारोह में सरगुजा जिला कलेक्टर श्री विलास भोसकर के प्रतिनिधि के रूप में लखनपुर जनपद की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. स्वेच्छा सिंह ने प्राप्त किया।
लखनपुर विकासखंड की टीम द्वारा विभिन्न विभागों में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में जिले की आकांक्षी विकासखंड टीम के जमीनी कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाले कर्मियों में शामिल स्वास्थ्य विभाग से ANM धनेश्वरी मानिकपुरी, स्वास्थ्य विभाग से BPM साधना लकड़ा, महिला एवं बाल विकास विभाग से ICDS सुपरवाइजर श्रीमती रत्ना सरकार, कृषि विभाग से REO श्रीमती प्रेमा बेक, NRLM विभाग से एरिया कोऑर्डिनेटर श्रीमती रूही परवीन कार्यक्रम में ABF श्रीमती शुभिता शुक्ला भी उपस्थित रहीं।
गौरतलब है कि वर्ष 2024 में जुलाई से सितम्बर तक आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान संचालित किया गया था, जिसमें छह विभागीय सूचकों को शत-प्रतिशत प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया था। लखनपुर विकासखंड ने इनमें से पाँच सूचकों में शत-प्रतिशत उपलब्धि दर्ज करते हुए राज्य स्तर पर रजत पुरस्कार प्राप्त किया। यह पुरस्कार लखनपुर विकासखंड की टीम भावना, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और जमीनी स्तर पर उत्कृष्ट कार्य का परिणाम है, जिससे न केवल लखनपुर, बल्कि समूचे सरगुजा जिले का नाम गौरवान्वित हुआ है।
कलेक्टर श्री भोसकर ने आकांक्षी विकासखंड लखनपुर को मिले रजत पदक के लिए सभी टीम को बधाई देते हुए, शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का जमीनी स्तर पर नियमित बेहतर क्रियान्वयन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल