Ro no D15139/23

लखपति दीदी बनीं माधवी ओझा बिहान योजना से मिली नई पहचान,महिलाओं के लिए बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

अम्बिकापुर 27 फरवरी 2025/ अम्बिकापुर विकासखंड के सरगंवा ग्राम पंचायत की रहने वाली श्रीमती माधवी ओझा कभी घरेलू कार्यों में व्यस्त रहतीं थीं। लेकिन आज अन्य महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की एक मिसाल बन चुकी हैं। कभी आमदनी का कोई जरिया न होने वाली माधवी अब एक सफल व्यवसायी हैं। यह सफलता उन्हें बिहान योजना से जुड़ने के बाद मिली, जिससे उनके जीवन की दिशा बदल गई।

बिहान से जुड़कर मिला रोजगार का माध्यम
माधवी ओझा ने बतातीं हैं कि, बिहान योजना से जुड़कर उन्हें रोज़गार का माध्यम मिल गया। बिहान योजना के तहत उन्होंने तीन लाख रुपये का लोन लिया और अपने व्यवसाय की शुरुआत की। एक साधारण दुकान को मल्टी शॉप में बदला, जहां कपड़े, किराना, बर्तन और सिलाई की सुविधा उपलब्ध है। उनके मेहनत और लगन से कुछ ही समय में उनकी दुकान अच्छी चल पड़ी और उन्होंने अपना कर्ज चुका दिया। उन्होंने बताया कि उनके दो बच्चे हैं जोकि आज प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं। ये सब बिहान योजना से जुड़कर ही संभव हो पाया है।

लखपति दीदी के रूप में मिली पहचान

माधवी बतातीं हैं कि वह अपने गांव में लखपति दीदी के रूप में पहचानी जाती हैं और अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी हुई हैं। अपने व्यवसाय को और आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने दो लाख रुपये के नए लोन के लिए आवेदन किया है, जिससे वे अपनी मल्टी शॉप में और अधिक सामान ला सकें।

उन्होंने ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बिहान योजना के कारण ही वे आर्थिक रूप से सशक्त हो पाई हैं। उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि वे भी इस योजना से जुड़कर स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बन सकतीं हैं। उनकी सफलता से कई अन्य महिलाएं प्रेरित हो रही हैं और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने सरगुजा के भूमिहीन कृषि मजदूरों के खातों में अंतरित की 3.15 करोड़ से अधिक की राशि जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के 3,158 हितग्राही हुए लाभान्वित ’दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना’ से श्रमिकों को मिला आर्थिक संबल

      अम्बिकापुर 25 मार्च 2026/   प्रदेश के भूमिहीन कृषि मजदूरों के आर्थिक सशक्तीकरण और सर्वांगीण विकास की दिशा में आज मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने बलौदाबाजार से आयोजित राज्य…

    Read more

    कलेक्टर ने मां महामाया एयरपोर्ट का किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा-निर्देश 30 मार्च से शुरू होगी दिल्ली और कोलकाता के लिए सीधी विमान सेवा

     अम्बिकापुर 25 मार्च 2026/   उत्तर छत्तीसगढ़ की एयर कनेक्टिविटी के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। आगामी 30 मार्च से अंबिकापुर के मां महामाया एयरपोर्ट से दिल्ली…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार