Ro no D15139/23

स्व-सहायता समूह से जुड़कर बनीं ‘लखपति दीदी

रायपुर, 9 मार्च 2026/ बेमेतरा जिले के जनपद पंचायत बेरला के ग्राम साकरा की रहने वाली भूनेश्वरी चतुर्वेदी आज गांव में ‘लखपति दीदी’ के नाम से जानी जाती हैं। स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने न केवल अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत की, बल्कि आत्मनिर्भर बनकर अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन गई हैं।

भूनेश्वरी महिला विकास स्व-सहायता समूह से जुड़ी हैं। वे बताती हैं कि पहले परिवार की आजीविका के लिए उन्हें कृषि कार्य और मजदूरी पर निर्भर रहना पड़ता था। गांव में उन्होंने एक छोटा फैंसी स्टोर शुरू तो किया था, लेकिन पूंजी की कमी के कारण उसे आगे बढ़ाना आसान नहीं था। समूह से जुड़ने के बाद उन्हें कम्युनिटी इन्वेस्टमेंट फंड और बैंक ऋण की सुविधा मिली। इस आर्थिक सहयोग से उन्होंने अपनी दुकान का विस्तार किया। अब उनके फैंसी स्टोर में फोटोकॉपी मशीन, साड़ियों का कारोबार और सिलाई मशीन भी है।

धीरे-धीरे उनकी दुकान गांव में एक छोटे स्व-रोजगार केंद्र के रूप में विकसित हो गई है। ग्रामीण यहां फोटोकॉपी, साड़ी खरीदने और सिलाई से जुड़े कामों के लिए आते हैं। इससे उनकी मासिक आय बढ़ी है और परिवार की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आया है। भूनेश्वरी बताती हैं कि स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्हें आर्थिक मदद के साथ प्रशिक्षण और मार्गदर्शन भी मिला। आज वे आत्मनिर्भर बनकर गांव की अन्य महिलाओं को भी समूह से जुड़कर स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

  • Related Posts

    जिले में आज से आयोजित होगा ‘राजस्व पखवाड़ा’़, आम जनता की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

    धमतरी 31 मार्च 2026/ राज्य शासन के निर्देश पर जिले में 01 से 15 अप्रैल 2026 तक “राजस्व पखवाड़ा“ आयोजित किया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य राजस्व प्रकरणों का…

    Read more

    धमतरी में मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता 1 अप्रैल को, चार टीमें लेंगी हिस्सा

    धमतरी। आपसी समन्वय, सहयोग और खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 1 अप्रैल 2026 को धमतरी में मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता…

    Read more

    NATIONAL

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत