Ro no D15139/23

लखपति दीदी श्रीमती ममता देवांगन ने सफलता की लिखी इबारत

बूट हाऊस से वार्षिक आय लगभग 5 लाख रूपए
– आर्थिक सशक्तिकरण से बदल रही तकदीर
– शासन की बिहान योजना गरीब एवं जरूरतमंद महिलाओं के लिए मददगार
राजनांदगांव 11 जुलाई 2025। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं ने विविध आयामों में आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में कदम बढ़ाये हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुड़कर ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं की तकदीर बदल रही है। बिहान से जुड़कर राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम आरला की लखपति दीदी श्रीमती ममता देवांगन ने सफलता की इबारत लिखी है। अपने मजबूत इरादे एवं आत्मविश्वास से उन्होंने न केवल अपने परिवार को मजबूती प्रदान की, बल्कि एक सफल व्यवसायी बनी। उन्होंने बताया कि वे बिहान योजना के तहत वे ज्योति स्वसहायता समूह से जुड़ी है। उन्होंने बिहान योजना के तहत 8 लाख रूपए, प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना अंतर्गत 10 लाख रूपए एवं वन स्टॉप फैसेलिटी के तहत 1 लाख 20 हजार रूपए का ऋण लिया और एक सोमनी में सांई बूट हाऊस तथा राजनांदगांव शहर में सिद्धांत बूट हाऊस दुकान प्रारंभ किया है। उनकी वार्षिक आय लगभग 5 लाख रूपए एवं प्रतिमाह आय लगभग 50 हजार रूपए है। शासन की बिहान योजना गरीब एवं जरूरतमंद महिलाओं के लिए मददगार है।
लखपति दीदी श्रीमती ममता देवांगन ने बताया कि बिहान से जुडऩे से पहले एक घरेलू महिला थी। उनके पति प्लांट में काम करते थे। बिहान के जुडऩे के बाद वे पुस्तक लिखने का कार्य करती थी। जिसके कारण उन्हें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत पुस्तक संचालक के रूप में चयनित किया गया। अपनी आमदनी को बढ़ाने तथा बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के लिए वे बिहान से जुड़कर विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधियों से जुड़ी। उन्होंने बताया कि स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ करने से आज हमारी आर्थिक स्थिति अच्छी हो गई है और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई शहर के अच्छे स्कूल में करा रहे है। दोनों दुकान से अच्छी आमदनी होने लगी है। उन्होंने बताया कि भविष्य में दोनों दुकानों का विस्तार करना चाहते है। उन्होंने कहा कि बिहान से जुडऩे के बाद उनका आत्मविश्वास बढ़ा और बहुत फायदा हुआ। आज वह 3 लोगों को रोजगार भी प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि बिहान से जुडऩे के बाद वे विभिन्न अवसरों पर एक्सपो एवं प्रदर्शनी में शामिल होने के लिए दिल्ली, हैदराबाद एवं अन्य स्थानों पर जा रही है, जिससे उन्हें भ्रमण करने का अवसर मिल रहा है।

  • Related Posts

    दिग्विजय स्टेडियम को सर्वसुविधायुक्त खेल परिसर के रूप में विकसित करने की जरूरत – कलेक्टर

    कलेक्टर की अध्यक्षता में दिग्विजय स्टेडियम प्रबंधकारिणी समिति की बैठक संपन्न   *- स्टेडियम समिति की बैठक में आय के नए स्रोत विकसित करने, खेल सुविधाओं के विस्तार और अधोसंरचना…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल