Ro no D15139/23

टसर रेशम से बदली ललित गुप्ता की किस्मत

कच्चे घर से पक्का घर का सपना हुआ साकार, आवागमन के लिए खरीदी नई मोटर साइकिल
बेटी का विवाह कर निभाया फर्ज, स्वयं एवं पत्नी की सुरक्षा के लिए कराया बीमा
’मेरा रेशम-मेरा अभिमान’ योजना अंतर्गत मिला सर्वश्रेष्ठ टसर कोसा उत्पादक पुरस्कार
जिले के तमनार वनांचल के छोटे से गांव आमाघाट निवासी   ललित गुप्ता की कहानी संघर्ष, मेहनत और आत्मविश्वास की एक प्रेरणादायक मिसाल है। कुछ वर्ष पहले तक वे भूमिहीन होने के कारण केवल मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। सीमित आय और साल भर की अनिश्चित मजदूरी से परिवार चलाना उनके लिए बेहद कठिन था।
परिस्थितियों से हार मानने के बजाय   गुप्ता ने अतिरिक्त आमदनी की तलाश शुरू की। इसी क्रम में वे रेशम विभाग, आमाघाट केन्द्र से जुड़कर टसर कृमिपालन एवं टसर बीज निर्माण कार्य करने लगे। शुरुआती दौर में आय कम रही, लेकिन निरंतर प्रयास, धैर्य और सीखने की ललक के कारण कुछ ही वर्षों में उनके उत्पादन और आमदनी में उल्लेखनीय वृद्धि होने लगी। रेशम विभाग के सहयोग से विगत 03 वर्षों में उन्हें लगभग 4.50 लाख रुपये की अतिरिक्त आमदनी प्राप्त हुई। वर्ष 2024-25 में उन्होंने लगभग 1.05 लाख टसर कोसा का उत्पादन कर 1.93 लाख रुपये का भुगतान प्राप्त किया। साथ ही टसर बीज निर्माण कार्य से उन्हें अतिरिक्त 30 हजार रुपये की आय हुई।
टसर कोसा उत्पादन ने उनकी आजीविका को नई दिशा दी और परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होने लगी। इस निरंतर बढ़ती आमदनी से   गुप्ता ने अपनी पुत्री का विवाह सम्पन्न कराया एवं अपने कच्चे घर को पक्का मकान बनाया। स्वयं एवं पत्नी के लिए 40,000 रुपये की वार्षिक बीमा किस्त जमा कर रहे है तथा दैनिक आवागमन के लिए एक नई मोटरसाइकिल भी खरीदी। यह सब उनके जीवन में आई सकारात्मक आर्थिक बदलाव की स्पष्ट झलक है।
सर्वश्रेष्ठ टसर कोसा उत्पादक का मिला पुरस्कार
ललित गुप्ता की मेहनत और उपलब्धियों को सम्मान देते हुए वर्ष 2024-25 में “मेरा रेशम मेरा अभिमान” योजना के अंतर्गत उन्हें सर्वश्रेष्ठ टसर कोसा उत्पादक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान केन्द्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार, बैंगलोर (कर्नाटक) द्वारा प्रदान किया गया।  ललित गुप्ता ने अपने परिश्रम, लगन और रेशम विभाग के सहयोग से न केवल अपने परिवार को आत्मनिर्भर बनाया, बल्कि पूरे रायगढ़ जिले को भी गौरवान्वित किया। उनकी सफलता आज अनेक ग्रामीणों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए शासन-प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।

  • Related Posts

    खरीफ 2026 में कृषक उन्नति योजना का लाभ लेने हेतु पात्र कृषक एकीकृत किसान पोर्टल एवं एग्रीस्टेक पोर्टल में कराये समयावधि में पंजीयन

      कोरबा 17 अगस्त 2026/छत्तीसगढ़ शासन, कृषि एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग रायपुर द्वारा प्रदेश में फसल क्षेत्राच्छादन, उत्पादन, उत्पादकता में वृद्धि करने, फसल कास्त लागत में कमी…

    Read more

    स्वदेशी फैशन शो में आत्मसमर्पित महिलाओं की स्वैच्छिक भागीदारी, बढ़ा आत्मविश्वास

    *सुकमा की 9 पुनर्वासित महिलाओं ने स्वेच्छा से किया रैंप वॉक*   रायपुर, 17 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में हाथकरघा और ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने के लिए आयोजित स्वदेशी फैशन शो…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान