Ro no D15139/23

भूमिहीन किसान छेदूराम ने कोसा उत्पादन से अर्जित किए 6.30 लाख रुपये

 कोरबा, 02 अप्रैल 2026/जिले के विकासखण्ड कटघोरा के ग्राम सलोरा निवासी  छेदूराम ने रेशम विभाग के सहयोग से सफलता की एक नई इबारत लिखी है। बीपीएल परिवार से ताल्लुक रखने वाले और बिना किसी कृषि भूमि वाले छेदूराम के लिए कोसा उत्पादन ही उनकी आजीविका का मुख्य सहारा है। पिछले 15 वर्षों से रेशम विभाग के साथ निरंतर कार्य करते हुए उन्होंने और उनके परिवार के सभी सदस्यों ने मिलकर कोसा कृमिपालन को अपनी आय का सशक्त जरिया बनाया है।
इस वर्ष कोसा बीज केन्द्र कोरबा में कृमिपालन करते हुए छेदूराम ने तीन फसलों के दौरान कुल 1,73,733 नग कोसा का उत्पादन किया। इस शानदार उत्पादन के बदले उन्हें 6,30,816 रुपये की राशि प्राप्त हुई, जिसका भुगतान विभाग द्वारा सीधे उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से किया गया है। छेदूराम ने रेशम विभाग के मार्गदर्शन में कार्य की बारीकियों को बहुत गहराई से सीखा और आज एक उत्कृष्ट कृषक के रूप में अपनी पहचान बनाई है। कोसा उत्पादन के खाली समय में वे विभाग में मजदूरी और मत्स्य आखेट का कार्य भी करते हैं।
श्री छेदूराम अब अन्य हितग्राहियों के लिए एक प्रेरणा बन गए हैं और उनका लक्ष्य भविष्य में और अधिक मेहनत कर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को और बेहतर बनाना है। इस कार्य में रेशम विभाग द्वारा उन्हें समय पर उन्नत टसर कोसा बीज और निःशुल्क तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। रेशम विभाग के सहायक संचालक श्री बी.एस. भण्डारी ने बताया कि योजनाओं के तह विभाग द्वारा आवश्यक सहयोग हितग्राही को प्रदान किया गया है।
  • Related Posts

    स्वदेशी मेले के समापन में पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल हुए शामिल, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का दिया संदेश

    स्वदेशी मेले के समापन में पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल हुए शामिल, स्थानीय उत्पादों को रायपुर, 2 अप्रैल 2026। स्वदेशी अपनाने और स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पीजी…

    Read more

    जगदलपुर में जनजातीय खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दमखम

    *ओडिशा ने लहराया परचम, झारखंड को दूसरा स्थान* रायपुर, 2 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) बस्तर के हृदय स्थल जगदलपुर स्थित धरमपुरा क्रीड़ा परिसर में आयोजित प्रथम श्खेलो इंडिया ट्राइबल…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत