Ro no D15139/23

18 से 20 जून तक आयोजित हुए वृहद पंजीयन शिविर

धमतरी, 19 जून 2026/ प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में संचालित “विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान के तहत जिले के सभी राजस्व अनुविभागों में 18 से 20 जून तक तीन दिवसीय वृहद पंजीयन शिविरों का आयोजन किया जाएगा । शिविरों का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना, नए पंजीयन करना, त्रुटियों का निराकरण तथा विभिन्न योजनाओं से संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा।
शिविरों के सफल संचालन के लिए संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है । शिविरों से पूर्व ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में मुनादी, कोटवारों के माध्यम से सूचना प्रसारित करने, स्थानीय समाचार पत्रों तथा सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के जरिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए है , ताकि बड़ी संख्या में नागरिक शिविरों में पहुंचकर विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके ।
शिविरों में आयुष्मान भारत योजना, आयुष्मान वय वंदना योजना, पीएम सूर्यघर योजना, पीएम स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना तथा विभिन्न सामाजिक सुरक्षा एवं पेंशन योजनाओं के अंतर्गत पंजीयन, दस्तावेज सत्यापन, त्रुटि सुधार और हितग्राही समस्याओं के निराकरण की कार्यवाही की जाएगी । संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा नागरिकों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की जाएगी ।
जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इन शिविरों के माध्यम से पात्र नागरिकों को शासन की योजनाओं से जोड़ने तथा उन्हें समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी पहल की गई है । शिविरों में प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करते हुए शासन की जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य को साकार करने का प्रयास किया जा रहा है ।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए समय-समय पर आयोजित ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाएं तथा अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से जोड़ने में सहयोग करें।

  • Related Posts

    कलेक्टर ने दूरस्थ अंचलों का सघन भ्रमण कर विकास कार्यों का लिया जायजा

    पर्यटन, आजीविका, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं के विकास पर दिया जोर; ग्रामीणों से सीधे संवाद कर सुनी समस्याएं   धमतरी, 26 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा एवं मुख्य कार्यपालन…

    Read more

    राज्य शासन द्वारा खेल अलंकरणों के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी

    *वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के लिए कुल 82 लोगों को दिए जाएंगे पुरस्कार और सम्मान*   *मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए 5 दलों के कुल 43 खिलाड़ी व कोच चयनित*…

    Read more

    NATIONAL

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए