Ro no D15139/23

एनएमएमएसई छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 मार्च, जिले में बनाए गए 7 परीक्षा केन्द्र

अम्बिकापुर 06 मार्च 2026/  छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएमएसई) हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी, अम्बिकापुर (सरगुजा) ने जानकारी दी है कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए निःशुल्क ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि इस छात्रवृत्ति परीक्षा में वे विद्यार्थी सम्मिलित हो सकते हैं जो वर्तमान में राज्य की कक्षा 8वीं में अध्ययनरत हैं। पात्रता के अनुसार छात्र द्वारा कक्षा 7वीं की परीक्षा न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है, जबकि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को 5 प्रतिशत अंकों की छूट प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त अभिभावकों की सभी स्रोतों से वार्षिक आय 3 लाख 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि केन्द्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, निजी विद्यालयों तथा शासकीय आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थी इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे। परीक्षा के सफल संचालन के लिए सरगुजा जिले में कुल 7 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जिनमें शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर (कोड 1701), शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बतौली (कोड 1702), शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखनपुर (कोड 1703), शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लुण्ड्रा (कोड 1704), स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नर्मदापुर (कोड 1705), शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीतापुर (कोड 1706) तथा स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय उदयपुर (कोड 1707) शामिल हैं। आवेदन के साथ अभ्यर्थियों को वित्तीय वर्ष 2024-25 का सक्षम अधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र (एआरएन नंबर सहित), कक्षा 7वीं की अंकसूची की प्रमाणित छायाप्रति, आधार कार्ड, संबंधित वर्ग का जाति प्रमाण पत्र तथा आवश्यकतानुसार शपथ पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट www.cgbse.nic.in का अवलोकन कर सकते हैं।

  • Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का जगदलपुर में शंखनाद

    *महाराष्ट्र और अरुणाचल के धावकों ने बिखेरी स्वर्णिम चमक* रायपुर, 30 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत एथलेटिक्स की स्पर्धाओं में विशेष रूप से…

    Read more

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: खेल के साथ पर्यटन का संगम, छत्तीसगढ़ की मेहमाननवाज़ी ने जीता दिल

    रायपुर, 30 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के रंग में इस समय पूरा छत्तीसगढ़ सराबोर नजर आ रहा है। खेल प्रतियोगिताओं के साथ-साथ राज्य की…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले