Ro no D15139/23

अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित शिक्षक पर विभागीय कार्रवाई साक्ष्य प्रस्तुत करने का अंतिम अवसर

अम्बिकापुर 11 मार्च 2025/  विकासखंड सीतापुर के कन्या माध्यमिक शाला, भूसू के शिक्षक श्री राबर्ट लकड़ा के खिलाफ लगातार 11 वर्षों से अनाधिकृत अनुपस्थिति के मामले में विभागीय जांच पूरी कर ली गई है। जिला पंचायत सरगुजा द्वारा जारी अंतिम सूचना में उन्हें तीन दिनों के भीतर संबंधित कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया है, अन्यथा एकतरफा सेवा से बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी।

श्री राबर्ट लकड़ा 12 फरवरी 2014 से बिना किसी सूचना के अपने कर्तव्यों से अनुपस्थित हैं। कई बार कारण बताओ नोटिस जारी करने के बावजूद उन्होंने कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया। आरोप-पत्र और दस्तावेजों की तामिली के प्रयास भी विफल रहे क्योंकि उनका कोई संपर्क उपलब्ध नहीं हो सका।
परिस्थितियों को देखते हुए, 09 जून 2023 को विभागीय जांच शुरू की गई और 04 मार्च 2025 को जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसमें श्री लकड़ा के विरुद्ध लगे आरोप प्रमाणित पाए गए। अब अंतिम सूचना जारी करते हुए उन्हें 03 दिनों के भीतर उपस्थित होकर साक्ष्य प्रस्तुत करने का अंतिम अवसर दिया गया है।
यदि शिक्षक श्री लकड़ा नियत समय में उपस्थित नहीं होते हैं, तो उनकी सेवा समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी उनकी होगी।

  • Related Posts

    “भाई का प्यार, बहनों का सम्मान-महतारी वंदन से सशक्त छत्तीसगढ़ महान।”

    महतारी वंदन योजना की 31वीं राशि से चंचल दास के परिवार में रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी रक्षाबंधन से पहले मिली राशि से राखी, मिठाई और त्योहार की तैयारियां कर…

    Read more

    “भाई का स्नेह, बहनों का अधिकार-विष्णु भैया के साथ आत्मनिर्भर परिवार।”

    ‘बिहान’ से मिला आर्थिक संबल, मछली पालन से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहीं निरा राजवाड़े मुनिता स्व-सहायता समूह को मिला ऋण, 10 वर्ष की लीज पर तालाब लेकर शुरू किया…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक