Ro no D15139/23

पटना के दानापुर में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन को लगी गोली, किशोर की मौत, जानिये क्यों हुई वारदात

crime news
दानापुर थाना क्षेत्र के ताराचक में रविवार को आपसी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच हुई मारपीट और गोलीबारी में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई.

गोलीबारी में 16 वर्षीय किशोर की गई जान

मृतक की पहचान बिहटा के मुस्तफापुर निवासी स्वर्गीय विद्या राय के 16 वर्षीय पुत्र नितिन कुमार के रूप में हुई है. नितिन अपनी मां परमिता देवी के साथ दानापुर स्थित ननिहाल में किराये के मकान में रहता था. परिजनों के अनुसार बदमाशों ने घर से कुछ दूरी पर उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

दो लोग घायल, PMCH में इलाज जारी

घटना में आनंद बाजार निवासी 68 वर्षीय विजय कुमार भी गोली लगने से घायल हो गए. उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. वहीं सन्नी कुमार भी गोली लगने से घायल हुए हैं, जिनका इलाज सगुना मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है.

बेटे की मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल

नितिन की मौत की खबर मिलते ही उसकी मां परमिता देवी बेसुध हो गईं. उन्होंने बताया कि एक वर्ष पहले सड़क दुर्घटना में उनके बड़े बेटे की भी मौत हो चुकी थी और नितिन ही उनका एकमात्र सहारा था. बेटे की हत्या से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

घटनास्थल से मिले खोखे, शराब की बोतल और लोहे की रॉड

पुलिस ने घटनास्थल से आठ खोखे, शराब की बोतलें, लाठी और लोहे की रॉड बरामद की हैं. इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि दोनों पक्ष पहले से टकराव की तैयारी में थे और विवाद ने बाद में हिंसक रूप ले लिया.

सुबह मारपीट, शाम को चली गोलियां

सिटी एसपी पश्चिमी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों गुटों के बीच आपसी रंजिश को लेकर सुबह भी मारपीट हुई थी. इसके बाद शाम में विवाद बढ़ गया और गोलीबारी की घटना हुई, जिसमें एक किशोर की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए.

SIT गठित, FSL टीम जुटा रही साक्ष्य

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का गठन कर दिया है. वहीं एफएसएल टीम घटनास्थल से नमूने एकत्र कर जांच कर रही है. पुलिस का दावा है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी.

  • Related Posts

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Politics: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां धीरे-धीरे तेज होती जा रही हैं. चुनाव में अभी समय है, लेकिन सत्तारूढ़ बीजेपी और विपक्षी दलों के बीच राजनीतिक…

    Read more

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को ड्रग्स और स्मार्टफोन के बढ़ते इस्तेमाल को लेकर आगाह किया है. गोरखपुर में प्रदेश स्तरीय सीनियर प्राइजमनी पुरुष कुश्ती…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल