Ro no D15139/23

तीरथधारा महिला क्लस्टर में एकीकृत फार्मिंग योजना के तहत आजीविका सेवा केंद्र का शुभारंभ

जगदलपुर, 09 सितम्बर 2025/ बस्तर जिले की दरभा जनपद पंचायत में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत नोडल आईएफसी तीरथधारा महिला क्लस्टर संगठन में एकीकृत फार्मिंग क्लस्टर योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए आजीविका सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत दरभा की अध्यक्ष श्रीमती मानकदईं कश्यप ने फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया, जो ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

आजीविका सेवा केंद्र के माध्यम से 16 गांवों की लगभग 1200 महिला किसान दीदियों को घर-घर पहुंचकर सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इन सेवाओं में कृषि सामग्री, बायो संसाधन, टूल बैंक, ब्रुडिंग, कोल्ड चेन, मुर्गी दाना, हैचिंग, हल्दी प्रसंस्करण तथा मंडिया प्रसंस्करण इकाइयों का समावेश है। योजना के तहत उन्नत सब्जी उत्पादन, मुर्गीपालन, हल्दी की खेती, गेंदा फूल की खेती जैसी आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। आईएफसी का मुख्य उद्देश्य महिला किसान दीदियों को तीन से चार आजीविका गतिविधियों से जोड़कर उन्हें लखपति बनाना है, जिससे उनकी आर्थिक स्वतंत्रता सुनिश्चित हो सके।
शुभारंभ कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कश्यप ने कहा, यह केंद्र न केवल महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगा, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई गति प्रदान करेगा। कार्यक्रम में जनपद पंचायत के बीपीएम, एसी, संकुल पदाधिकारी, आईएफसी एंकर, सीनियर सीआरपी बिहान, समस्त कैडर समूह की दीदियां तथा तकनीकी सहयोगी संस्था प्रदान के आशीष एवं विकास सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। यह पहल बस्तर के आदिवासी क्षेत्रों में सतत विकास और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी, जो ग्रामीण आजीविका को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।

  • Related Posts

    बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया शुभारंभ

    जगदलपुर, 15 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जगदलपुर स्थित लाला जगदलपुरी ग्रंथालय परिसर में स्थापित बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का शुभारंभ किया। आधुनिक तकनीकों…

    Read more

    कलेक्टर  आकाश छिकारा ने जिला कार्यालय में किया ध्वजारोहण

    जगदलपुर 15 अगस्त 2026/स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टोरेट जगदलपुर ’’सेवा-सदन’’ परिसर में कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत जिला कार्यालय परिसर में स्थित छत्तीसगढ़ महतारी…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान