Ro no D15139/23

विधि कार्य विभाग ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

डीओएलए द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों की मेजबानी महिला अधिकारियों के प्रसिद्ध ताजमहल भ्रमण से शुरू हुई
एक सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थान का भ्रमण तनाव मुक्त वातावरण में काम करने के लक्ष्य से सभी स्तरों पर महिला कर्मचारियों को सशक्त बनाना
नई दिल्ली । विधि कार्य विभाग ने 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सभी महिला अधिकारियों और कर्मचारी-वर्ग के लिए 1 मार्च 2025 को आगरा भ्रमण का आयोजन किया। इस यात्रा को केंद्रीय विधि और न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अर्जुन राम मेघवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने महिला कर्मचारियों को सम्मानित करने और उनको सशक्त बनाने के उद्देश्य से की गई इस पहल के प्रति पूरा समर्थन दिखाया।
विधि कार्य विभाग की सचिव डॉ. अंजू राठी राणा के मार्गदर्शन में इस यात्रा की योजना बनाई गई थी ताकि महिला कर्मचारियों को समृद्ध और यादगार अनुभव प्रदान किया जा सके जिससे उनको तनावमुक्त होने और अपने योगदान का विशेष तरीके से उत्सव मनाने का अवसर मिले।
आगरा भ्रमण की मुख्य बातें
ताजमहल, आगरा:
समूह ने अपने दिन की शुरुआत यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल और विश्व के सात आश्चर्यों में से एक प्रसिद्ध ताज महल के भ्रमण से की। महिला अधिकारी प्रेम और वास्तुकला के शानदार सफेद संगमरमर के मकबरे को देखकर दंग रह गई। इस मार्गदर्शित भ्रमण ने उनको स्मारक के इतिहास, निर्माण और महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की जिससे इस कालातीत कृति के प्रति उनकी प्रशंसा बढ़ गई।
2. लाल किला, आगरा:
ताजमहल के भ्रमण के बाद, समूह यूनेस्को की एक अन्य विश्व धरोहर स्थल लाल किले की ओर बढ़ा। टूर गाइड ने किले के ऐतिहासिक महत्व और मुगल काल के दौरान इसकी भूमिका के बारे में रोचक कहानियाँ बताई जिससे यह यात्रा शिक्षाप्रद और मनोरंजक बन गई।
इस भ्रमण को महिला अधिकारियों से बहुत सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। उन्होंने इस विचारशील और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। कई लोगों ने कार्यस्थल पर महिलाओं के प्रयासों को पहचानने और उनकी सराहना करने में ऐसी पहलों के महत्व के बारे में बताया।
विभाग ने उत्तर प्रदेश सरकार, अधीक्षण पुरातत्वविद् और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को उनकी शानदार व्यवस्थाओं और सहयोग के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।
यह पहल अधिक समावेशी और न्यायसंगत कार्यस्थल को बढ़ावा देने की डीओएलए की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को इस तरह से सार्थक तरीके से मनाकर, डीओएलए अपनी महिला कर्मचारियों को अपने पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन में उत्कृष्टता के लिए प्रयास जारी रखने के लिए प्रेरित और सशक्त बनाने की उम्मीद करता है।
भविषय में निर्धारित कार्यक्रम
विधि कार्य विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च से 15 मार्च तक कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 11 मार्च 2025 को सभी अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए हिंदी और अंग्रेजी दोनों में निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। निबंध प्रतियोगिता का विषय है “सामाजिक परिवर्तन और लैंगिक समावेशिता के संदर्भ में महिला सशक्तिकरण- चुनौतियां, उपलब्धियां और आगे।” केंद्रीय विधि और न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अर्जुन राम मेघवाल पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित करेंगे।
इस अवसर पर अपने कर्मचारियों के लिए एक पैनल चर्चा/संवाद सत्र का आयोजन भी किया जा रहा है। यह न केवल जीवन के सभी क्षेत्रों में महिलाओं को प्रभावित करने वाली खुली चर्चा के लिए एक मंच प्रदान करेगा अपितु प्रतिभागियों के बीच समुदाय और सशक्तिकरण की भावना को भी बढ़ावा देगा।
केंद्रीय विधि और न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अर्जुन राम मेघवाल से प्रेरित होकर, डीओएलए एक तनाव मुक्त कार्य वातावरण बनाने के लिए और उसे बढ़ावा देने के साथ-साथ कार्यस्थल पर महिलाओं के योगदान को मान्यता देने और प्रोत्साहित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मना रहा है।

  • Related Posts

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    Humayun Kabir : कोलकाता. मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की नींव रखने वाले तृणमूल कांग्रेस से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने अपनी नयी राजनीतिक पार्टी का नाम बदल दिया है. कबीर ने…

    Read more

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    ईरान की असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ने मोजतबा खामेनेई को अगला सुप्रीम लीडर चुना है. यूके स्थित ईरान इंटरनेशनल के सूत्रों के अनुसार, ईरान की धार्मिक संस्था असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ने…

    Read more

    NATIONAL

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी