Ro no D15139/23

नेता प्रतिपक्ष पहले अपनी विश्वसनीयता साबित करें, अनर्गल बयानबाजी से जनता गुमराह नहीं होगी – रवि सिन्हा

राजनांदगांव(IMNB NEWS AGENCY)  नेता प्रतिपक्ष द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल पर की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पार्षद एवं शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय जनभागीदारी अध्यक्ष रवि सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले एक दशक में विकास, सुशासन, गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। ऐसे में केवल राजनीतिक लाभ के लिए दिए जा रहे अनर्गल बयान वास्तविकता से कोसों दूर हैं।
रवि सिन्हा ने कहा कि मोदी जी के बारे में टिप्पणी करने से पहले नेता प्रतिपक्ष को उनके समकक्ष कार्य करने की क्षमता और जनसेवा का उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए। केवल आरोप लगाने और भ्रम फैलाने से जनता का विश्वास नहीं जीता जा सकता। जनता यह भली-भांति जानती है कि देश को मजबूत नेतृत्व किसने दिया है और विकास की नई ऊंचाइयों तक कौन लेकर गया है।
उन्होंने कहा कि “झूठ के पांव नहीं होते” और बार-बार तथ्यों से परे बयान देकर नेता प्रतिपक्ष अपनी ही विश्वसनीयता को कमजोर कर रहे हैं। देश और प्रदेश की जनता अब राजनीतिक नौटंकी और आधारहीन आरोपों को समझ चुकी है। जनता विकास, सुशासन और परिणाम देखती है, न कि केवल बयानबाजी।
रवि सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में करोड़ों गरीबों को आवास, शौचालय, गैस कनेक्शन, नल जल, स्वास्थ्य सुरक्षा और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का लाभ मिला है। भारत आज विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो रहा है और यह सब मजबूत नेतृत्व एवं दूरदर्शी नीतियों का परिणाम है।
उन्होंने नेता प्रतिपक्ष को सलाह देते हुए कहा कि वे निराधार आलोचना करने के बजाय जनता के हित में सकारात्मक सुझाव दें और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन करें। जनता आगामी समय में भी विकास और राष्ट्रहित की राजनीति को ही अपना समर्थन देगी।

  • Related Posts

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

      गो सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण में देशभर से सरकार को सौंपे गए 15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों सहित प्रार्थना-पत्र गोहत्या-निषेध हेतु केंद्रीय कानून, गोमाता को राष्ट्रमाता का…

    Read more

    सोनम वांगचुक के आंदोलन का निःशर्त समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी — धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा इस संघर्ष की नैतिक विजय है

    रायपुर, 25 जुलाई 2026। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मुख्य प्रवक्ता भगवानू नायक ने आज जारी एक बयान में कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा सोनम वांगचुक…

    Read more

    NATIONAL

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता