Ro no D15139/23

JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

Bihar Politics: क्या जेडीयू के सांसद गिरधारी यादव की लोकसभा सदस्यता चली जाएगी? यह सवाल इसलिए हो रहा क्योंकि जेडीयू के ही नेता दिलेश्वर कामत ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और सांसद को अयोग्य ठहराने की मांग कर दी है. जेडीयू नेता दिलेश्वर कामत ने लोकसभा स्पीकर से जेडीयू सांसद गिरधारी यादव को अयोग्य ठहराने की मांग की है.

गिरधारी यादव पर लगा ये आरोप

जेडीयू के सूत्रों की माने तो, गिरधारी यादव पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है. गिरधारी यादव बिहार की बांका सीट से सांसद हैं. यह पहली बार नहीं है जब गिरधारी यादव के खिलाफ इस तरह के आरोप लगाए गए हैं. जानकारी के मुताबिक, साल 2025 में भी सांसद गिरधारी यादव को एक कारण बताओ नोटिस पार्टी की तरफ से जारी किया गया था.

क्यों भेजा गया था सांसद को नोटिस?

सांसद को यह नोटिस एसआईआर को लेकर दिए गए बयानों के बाद भेजा गया था. एसआईआर को लेकर सांसद ने जो बयान दिया था, उसे जेडीयू ने पार्टी अनुशासन का उल्लंघन माना. ऐसे में पार्टी ने उनसे जवाब मांगा था. इतना ही नहीं, सांसद की तरफ से जवाब नहीं आने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की भी बात कही गई थी. ऐसे में अब एक बार फिर गिरधारी यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया गया है.

सांसद के बेटे ने राजद के टिकट पर लड़ा था चुनाव

विधानसभा चुनाव की बात करें तो, सांसद गिरधारी यादव के बेटे चाणक्य प्रकाश ने राजद के टिकट पर चुनाव लड़ा था. उन्होंने बेलहर सीट से चुनाव लड़ा था. इस सीट पर जेडीयू से मनोज यादव ने चुनाव लड़ा था और उन्होंने चाणक्य प्रकाश को हरा दिया था. जानकारी के मुताबिक, बेलहर विधानसभा सीट से गिरधारी यादव भी विधायक रह चुके हैं.

  • Related Posts

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    Indian Airlines : इंडियन एयरलाइंस ने ये फैसला इसलिए लिया है क्योंकि खर्च बढ़ गया है. वेस्ट एशिया संकट से हालात थोड़े अनिश्चित हैं. कंपनियां नुकसान से बचने के लिए उड़ानों…

    Read more

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    EU Claim: उनका दावा है कि रूस की मदद से ईरान अमेरिकी सैनिकों पर हमले कर रहा है. रूस अब ईरान को ड्रोन भी दे रहा है, जिसका इस्तेमाल पड़ोसी…

    Read more

    NATIONAL

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने