Ro no D15139/23

भेद-भाव पर कानूनी सुरक्षा- जिला विधिक सेवा कोरबा की प्रभावी पहल

छ0ग0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के स्टेट प्लान आफ एक्शन के अनुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के मार्गदर्शन अनुसार स्व. बिसाहू दास महंत शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं जिला चिकित्सालय कोरबा में अंतर्राष्ट्रीय एड्स दिवस  पर इस वर्ष की थीम ‘‘ मेरा स्वास्थ्य, मेरा अधिकार ‘‘ का उद्देश्य एचआईवी एड्स से प्रभावित सभी लोगो को स्वास्थ्य कवरेज के दायरे नालसा एवं जोर देना था। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए शहर के स्वास्थ्य संस्थानां में विशेष कार्यक्रम आयोजित किये। कार्यक्रम का उद्देश्य भेदभाव मुक्त वातावरण का निर्माण, पीडितों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराना और समाज में साकारात्मक जागरूकता फैलाना था।
चिकित्सा महाविद्यालय की ओर से सहायक अधिष्ठाता डॉ. रविकांत जाटवर के निर्देशन पर महाविद्यालय के उपस्थित डॉक्टरों ने एड्स के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा की ओर पैरालीगल वालेटियर्स- रमाकांत दूबे एवं गोपाल चन्द्रा ने उपस्थित जनों को एचआईवी एड्स से जुडे कानूनी प्रावधान एवं गोपनीयता अधिकार निःशुल्क सहायता योजनाएं एवं भेदभाव निवारण कानूनों के बारे में जानकारी दी। पीएलव्ही टीम ने कहा कि एचआईवी एड्स पीड़ित व्यक्ति को समान उपचार, सम्मान और कानूनी सुरक्षा का अधिकार प्रदत्त है किसी भी प्रकार का भेद भाव पर कानूनी शक्ति पर रोक लगाता है। लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के हेल्फ लाईन नंबर एवं कानूनी सहायता के बारे में बताया गया। मेडिकल कालेज एवं चिकित्सा प्रबंधन ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की इस संयुक्त प्रयास को सराहते हुए कहा कि इस समाज में  एचआईवी एड्स से जुडे भ्रांन्तियों को दूर भगाने में कानूनी जागरूकता एक मजबूत हथियार है।
इस अवसर पर मेडिकल कालेज के डॉक्टरों, प्रोफेसर सहित अध्ययनरत छात्र- छात्राएं उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    बहनों की बेहतरी विष्णु भैया का मान, महतारी वंदन योजना की किश्त मिलने से उत्साहित हैं महिलाएं

    महतारी वंदन योजना से बबीता ठाकुर के जीवन में आई खुशहाली जगदलपुर, 25 अगस्त 2026/ महतारी वंदन योजना प्रदेश की माताओं बहनों के लिए आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही है।…

    Read more

    ग्राम पंचायत लब्जी के सचिव पदच्युत वित्तीय अनियमितता के आरोप प्रमाणित, विभागीय जांच के बाद कार्रवाई

      अम्बिकापुर 25 अगस्त 2026/  जनपद पंचायत अम्बिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार ग्राम पंचायत लब्जी में पदस्थ सचिव  अमन सिंह के द्वारा ग्राम पंचायत लब्जी में छापरड़ाड…

    Read more

    NATIONAL

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए