Ro no D15139/23

लेजेंड 90 क्रिकेट लीग 6 फरवरी से नवा रायपुर में

*आयोजकों ने मुख्यमंत्री श्री साय को भेंट की छत्तीसगढ़ वारियर्स की जर्सी*

रायपुर 5 फरवरी 2025/ लेजेंड 90 क्रिकेट लीग 6 फरवरी से 18 फरवरी तक नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित की जा रही है। लेजेंड क्रिकेट लीग अंतरराष्ट्रीय स्तर की लीग है, जिसका आयोजन पूर्व में श्रीलंका सहित अनेक देशों में हुआ। इस वर्ष इस लीग के आयोजन का सम्मान भारत को प्राप्त हुआ है। लीग के आयोजकों ने आज मुख्यमंत्री श्री साय से उनके निवास में मुलाकात कर उन्हें छत्तीसगढ़ वारियर्स की 21 नंबर की जर्सी भेंट की और उन्हें इस प्रतियोगिता का विशेष आमंत्रण दिया।

इस प्रतियोगिता में अनेक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें क्रिस गेल, डेविड वॉर्नर, हरभजन सिंह, शिखर धवन, युवराज सिंह, सुरेश रैना, मैथ्यू, वेड, मोइन अली, एरोन फिंच, तिसारा परेरा, रॉबिन उथप्पा, दिनेश कार्तिक, शान मार्श , मार्टिन गुप्टिल, केदार, जाधव, बेन डंक, शाकिब अल हसन तथा डेनियल क्रिश्चियन आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं।
लेजेंड 90 के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री तरुण सिंह परिहार ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ वारियर्स टीम की 21 नंबर
की जर्सी भेंट की तथा प्रतियोगिता हेतु विशेष निमंत्रण दिया। श्री परिहार ने मुख्यमंत्री को प्रतियोगिता से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर आयोजन समिति के श्री बलविंदर सिंह , श्री राहुल भदोरिया, श्री सदन घोष, श्री गौरव बत्रा और श्री राजीव सोनी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    16 अगस्त को होगा TiE Raipur Founders Monsoon Retreat 2026

      स्टार्टअप संस्थापकों को मिलेगा नेटवर्किंग, सीखने और प्रकृति से जुड़ने का अवसर रायपुर, 13 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के स्टार्टअप एवं उद्यमिता इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में TiE…

    Read more

    मैकडॉनल्ड्स ने रायपुर में किया विस्तार – शंकरनगर में खुला पहला हाई-स्ट्रीट रेस्टोरेंट

      रायपुर, 11अगस्त 2026 – लजीज जायके के शौकिनों के लिए शहर के हृदयस्थल शंकरनगर में छत्तीसगढ़ के पहले हाई-स्ट्रीट मैकडॉनल्ड्स रेस्टोरेंट खुल चुका है। विदित हो कि वेस्टलाइफ़ फूडवल्र्ड…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां