Ro no D15139/23

सीएम नीतीश की तरह निशांत कुमार भी करेंगे बिहार की यात्रा, 8 मार्च से शुरू होगा सियासी सफर

Bihar Politics: सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार 8 मार्च से एक्टिव पॉलिटिक्स में अपना सफर शुरू करेंगे. जेडीयू ज्वाइन करने के बाद वे पिता सीएम नीतीश की तरह ही बिहार की यात्रा पर निकलेंगे. जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने बताया कि निशांत कुमार पूरे बिहार का दौरा करेंगे और लोगों से बातचीत भी करेंगे.

सीएम नीतीश ने 16 बार की बिहार की यात्रा

जानकारी के मुताबिक, सीएम नीतीश कुमार बिहार और देश के इकलौते ऐसे नेता हैं, जिन्होंने अपने राज्य की 16 बार यात्राएं कीं. इसके साथ ही विकास कार्यों का जायजा लिया. जीविका की स्थापना की और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई पहल किए. जीविका दीदियों की सलाह पर ही शराबबंदी जैसा ऐतिहासिक फैसला लिया था. ऐसे में अब निशांत कुमार भी अपने पिता की तरह ही बिहार की यात्रा की शुरुआत करने वाले हैं.

क्या मानना है जेडीयू नेताओं का ?

जेडीयू नेताओं का मानना है कि जेडीयू के 84 विधायक और 12 से ज्यादा सांसदों के नेता के रूप में निशांत उभरकर सामने आयेंगे. निशांत ने सक्रिय राजनीति में उतरने की हामी भी भर दी है, इससे पार्टी में खुशी देखी जा रही है. दरअसल, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कॉपी के तौर पर देखा जा रहा है.

वे स्वभाव से शांत, गंभीर, धार्मिक और सादा जीवन जीने वाले और लो प्रोफाइल के हैं. कई समारोहों में यह दिख भी चुका है. इस कारण निशांत कुमार में लोगों को नीतीश कुमार छवि दिखती है और लोग उनको एक नए लीडर के रूप में देख रहे हैं.

निशांत कुमार के बारे में जानकारी

जानकारी के मुताबिक, निशांत कुमार का जन्म 20 जुलाई 1975 को हुआ था. प्रारंभिक शिक्षा पटना के सेंट कैरेंस स्कूल और केंद्रीय विद्यालय से हुई. 12वीं की पढ़ाई मसूरी के मानव भारती इंडिया इंटरनेशनल स्कूल से की. इसके बाद बीआईटी मेसरा, रांची से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की डिग्री ली. निशांत को एक शांत और ‘लो-प्रोफाइल’ व्यक्ति माना जाता है. उनकी रुचि अध्यात्म में रही है और वे लंबे समय तक एक्टिव पॉलिटिक्स और मीडिया की चकाचौंध से दूर रहे हैं.

  • Related Posts

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    Naag Panchami 2026: नाग पंचमी और सावन की तीसरी सोमवारी का विशेष संयोग सोमवार को बन रहा है. लंबे समय बाद बने इस संयोग को धार्मिक दृष्टि से बेहद खास…

    Read more

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 August Instagram Captions: स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए गर्व और खुशी का दिन है. इस खास मौके पर लोग तिरंगे के साथ फोटो क्लिक करते हैं और उसे सोशल…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान