Ro no D15139/23

बस्तर के नन्हे वैज्ञानिकों ने रायपुर की शैक्षणिक यात्रा में जाना भविष्य का छत्तीसगढ़

जगदलपुर, 12 मार्च 2026/ राष्ट्रीय आविष्कार अभियान 2025-26 के अंतर्गत बस्तर जिले के सात विकासखंडों से चयनित 10 मेधावी विद्यार्थियों के लिए आयोजित दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण नई ऊर्जा और सीख के साथ संपन्न हुआ। पिछले दिनों आयोजित इस यात्रा के माध्यम से प्रशासन ने बच्चों को विज्ञान, पर्यावरण, इतिहास और आधुनिक विकास की व्यावहारिक जानकारी देने का एक सराहनीय प्रयास किया। इस भ्रमण की शुरुआत छत्तीसगढ़ विज्ञान केंद्र रायपुर से हुई, जहाँ बच्चों ने विज्ञान के गूढ़ सिद्धांतों को सरल मॉडलों और प्रयोगों के माध्यम से बेहद रोचक तरीके से समझा। इसी दौरान विद्यार्थियों को विज्ञान केंद्र के सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर एवं नोडल ऑफिसर डॉ. अमित राम से संवाद करने का अवसर मिला, जिन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि बस्तर के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और यदि वे लक्ष्य तय कर मेहनत और जिज्ञासा के साथ आगे बढ़ें, तो विज्ञान के क्षेत्र में सफलता अवश्य मिलेगी।

वैज्ञानिक समझ विकसित करने के बाद विद्यार्थियों ने जंगल सफारी रायपुर का भ्रमण किया, जहाँ उन्होंने वन्यजीवों के संरक्षण और जैव विविधता के महत्व को करीब से महसूस किया। यात्रा का अगला पड़ाव नया रायपुर का जनजातीय संग्रहालय और पुरखौती मुक्तांगन रहा, जहाँ बच्चों ने आदिवासी संस्कृति, परंपरा और प्रदेश की समृद्ध लोककला एवं ग्रामीण जीवन की झलक देखी। आधुनिक छत्तीसगढ़ की भव्यता को समझने के लिए विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और नया रायपुर की औद्योगिक बसाहट का अवलोकन कराया गया, जिससे उन्हें विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे और सुव्यवस्थित शहरी नियोजन की जानकारी मिली। इसके साथ ही रायपुर शहर के ऐतिहासिक और सामाजिक महत्व को समझाने के उद्देश्य से उन्हें घड़ी चैक, जय स्तंभ चैक, पचपेड़ी नाका, तेलीबांधा क्षेत्र और डीकेएस अस्पताल जैसे प्रमुख स्थलों का भ्रमण कराया गया।

यह संपूर्ण आयोजन जिला कलेक्टर श्री आकाश छिकारा एवं जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ। जिला शिक्षा अधिकारी श्री बलिराम बघेल तथा जिला मिशन समन्वयक श्री अशोक पांडे के मार्गदर्शन में आयोजित इस यात्रा में शिक्षक मनीष कुमार अहीर एवं राहुल बघेल ने बच्चों का निरंतर सहयोग किया। उत्साहपूर्वक इस भ्रमण में भाग लेकर विद्यार्थियों ने न केवल अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया, बल्कि समाज और पर्यावरण के प्रति अपनी समझ को भी और अधिक मजबूत किया। कुल मिलाकर इस शैक्षणिक भ्रमण ने बच्चों को किताबी ज्ञान से बाहर निकालकर वास्तविक जीवन के अनुभवों से सीखने का एक स्वर्णिम अवसर प्रदान किया।

  • Related Posts

    31 मार्च तक राशन कार्ड ई-केवाईसी करवानें की अपील

    जगदलपुर, 12 मार्च 2026/ जिले के राशनकार्ड धारियों के लिए शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ निरंतर बनाए रखने हेतु ई-केवायसी प्रक्रिया पूर्ण करने की अंतिम घड़ी नजदीक आ गई है। राज्य़…

    Read more

    कलेक्टर आकाश छिकारा का औचक निरीक्षण स्कूल, अटल टिंकरिंग लैब और

    आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा जगदलपुर, 12 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने करपावंड स्थित पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों…

    Read more

    NATIONAL

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता