Ro no D15139/23

राज्योत्सव में कृषि विभाग का जीवंत प्रदर्शनी स्टॉल बना कृषकों के लिए आकर्षण का केंद्र

कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाने की दिशा में शासन की नवाचार योजनाओं की दी गई जानकारी
अम्बिकापुर । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम में कृषि विभाग द्वारा लगाए गए विभागीय स्टॉल ने आम नागरिकों, कृषकों और विद्यार्थियों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। कृषि विभाग के अधिकारियों ने उपस्थित किसानों को शासन की नवीनतम कृषि योजनाओं, अनुदानों और आधुनिक कृषि तकनीकों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
स्टॉल में सरगुजा संभाग की पारंपरिक और विशेष फसलों का आकर्षक प्रदर्शन किया गया। इनमें भुनी परास, रागी, काला जीरा, बिशुनभोग, जिराफूल और मूंगफली जैसी फसलों को प्रदर्शित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि ये फसलें न केवल पौष्टिकता से भरपूर हैं, बल्कि इनका औषधीय और आर्थिक महत्व भी अत्यधिक है। प्रदेश सरकार द्वारा इन फसलों के संवर्धन एवं विपणन के लिए विशेष पहल की जा रही है, जिससे किसानों को अधिक लाभ प्राप्त हो सके।
कृषि विभाग के स्टॉल में किसानों को कृषि यंत्रीकरण योजना, शाकम्बरी योजना, किसान क्रॉप योजना और अन्य प्रमुख योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत ट्रैक्टर क्रय करने पर कुल लागत राशि का 40 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। स्प्रे पंप की कुल लागत 13,00 रुपए में से कृषक को केवल 7,00 रुपए का अंशराशि मिलता है। शाकम्बरी योजना में 75 प्रतिशत अनुदान का लाभ किसानों को प्राप्त हो रहा है। वहीं किसान क्रॉप योजना में 23,500 की कुल लागत पर किसान का अंशराशि 8,500 रुपए दिया जा रहा है।
कृषि विभाग के उप संचालक ने बताया कि शासन की मंशानुरूप कृषि विभाग का प्रमुख उद्देश्य किसानों को पारंपरिक खेती से आगे बढ़ाकर आधुनिक और लाभकारी कृषि की दिशा में प्रेरित करना है। कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाने के लिए राज्य शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और तकनीकी सहयोग के माध्यम से किसानों को सशक्त किया जा रहा है।
स्टॉल में लगाए गए आधुनिक कृषि यंत्रों जैसे स्प्रेपंप, ट्रैक्टर, मिनी ट्रैक्टर, मल्टी क्रॉप थ्रेशर आदि ने किसानों का विशेष ध्यान खींचा। किसानों ने इन यंत्रों की कार्यप्रणाली और लागत के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही कृषि वैज्ञानिकों ने जैविक खेती, फसल विविधिकरण, मिट्टी परीक्षण, जल संरक्षण एवं उर्वरक प्रबंधन के संबंध में मार्गदर्शन दिया।
राज्योत्सव में बड़ी संख्या में किसान, ग्रामीण महिला समूह, विद्यार्थी और आमजन स्टॉल का अवलोकन करने पहुंचे। कृषि विभाग के कर्मचारियों ने कृषकों को योजनाओं से संबंधित पुस्तिकाएं और जानकारीपत्र वितरित किए। किसानों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन से उन्हें न केवल नई तकनीक से परिचय मिलता है, बल्कि योजनाओं की जानकारी भी प्राप्त होती है, जिससे वे अपने कृषि कार्य को अधिक लाभकारी बना सकते हैं।
कृषि विभाग ने स्टॉल के माध्यम से किसानों को प्रोत्साहित कर आत्मनिर्भर और आधुनिक खेती के लिए आवश्यक संसाधन के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

  • Related Posts

    एक दूसरे राज्य के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने का है यह महत्वपूर्ण अवसर – राज्यपाल डेका

    *140 करोड़ देशवासियों को जोड़ रहा है एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान – मुख्यमंत्री साय* *लोकभवन में मनाया गया विभिन्न राज्यों का स्थापना दिवस* रायपुर, 01 अप्रैल 2026 / राज्यपाल…

    Read more

    नक्सल प्रभावित सालातोंग में बहने लगी विकास की धारा

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीणों को मिला पेयजल संकट से मुक्ति जल जीवन मिशन से हर घर पहुंचा नल जल रायपुर 1 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY)…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…