Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से बदली ज़िंदगी

*सफल होटल व्यवसायी बने प्रदीप यादव, आर्थिक स्थिति हुई सुदृढ़*

रायपुर, 16 जनवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुंगेली जिले के ग्राम करही निवासी श्री प्रदीप यादव आज आत्मनिर्भरता और मेहनत की मिसाल बन चुके हैं। कभी कलेक्टर कार्यालय के सामने घास-फूस की झोपड़ी में होटल का व्यवसाय करने वाले प्रदीप यादव का जीवन प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से मिली सहायता के बाद पूरी तरह बदल गया है। पूर्व में उनका होटल एक अस्थायी झोपड़ी में संचालित होता था, जहां बरसात के मौसम में छप्पर से पानी टपकता था। झोपड़ी के भीतर कीचड़ भर जाने से न केवल ग्राहकों को भारी असुविधा होती थी, बल्कि सीमित संसाधनों के कारण व्यवसाय का विस्तार भी संभव नहीं हो पा रहा था। इसके बावजूद प्रदीप यादव ने हिम्मत नहीं हारी और अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए अवसर तलाशते रहे।
इसी क्रम में उन्हें जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, मुंगेली द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की जानकारी प्राप्त हुई। योजना की विस्तृत जानकारी लेने पर उद्योग विभाग के अधिकारियों ने उन्हें मार्गदर्शन प्रदान किया और ऋण प्रक्रिया में सहयोग किया। इसके पश्चात पंजाब नेशनल बैंक, शाखा मुंगेली से उन्हें 10 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ। प्राप्त ऋण राशि से प्रदीप यादव ने एक मकान किराये पर लेकर आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित नया होटल स्थापित किया। बेहतर बैठने की व्यवस्था, स्वच्छ वातावरण और गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के कारण उनका व्यवसाय तेजी से आगे बढ़ा और ग्राहकों का भरोसा भी मजबूत हुआ। प्रदीप यादव ने बताया कि आज उनका होटल सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है। इससे होने वाली आय से न केवल उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है, बल्कि उनके परिवार का जीवन स्तर भी पहले की तुलना में कहीं बेहतर हुआ है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया और उनके सपनों को साकार किया।

  • Related Posts

    एक दूसरे राज्य के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने का है यह महत्वपूर्ण अवसर – राज्यपाल डेका

    *140 करोड़ देशवासियों को जोड़ रहा है एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान – मुख्यमंत्री साय* *लोकभवन में मनाया गया विभिन्न राज्यों का स्थापना दिवस* रायपुर, 01 अप्रैल 2026 / राज्यपाल…

    Read more

    नक्सल प्रभावित सालातोंग में बहने लगी विकास की धारा

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीणों को मिला पेयजल संकट से मुक्ति जल जीवन मिशन से हर घर पहुंचा नल जल रायपुर 1 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY)…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत