Ro no D15139/23

गांव की महिलाओं को आजीविका से जोड़ने महिला कोष से मिलेगा ऋण

*सिकलसेल मरीजों को पात्रता अनुसार दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी मिलेंगे*

*कलेक्टर श्री मिश्रा ने समय सीमा की बैठक में दिए निर्देश*

धमतरी 17 जून 2025/ स्व सहायता समूहों से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं को आजीविका से जोड़ने के लिए रियायती ब्याज दरों पर अब महिला कोष से ऋण दिलाने की योजना जिला प्रशासन बना रहा है। इसके साथ ही महिलाओं को सक्षम योजना के तहत भी स्वरोजगार के लिए व्यक्तिगत ऋण भी मिल सकेगा। समय सीमा की साप्ताहिक बैठक में आज कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने इसके लिए जरूरी निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती रोमा श्रीवास्तव को लखपति दीदी कार्यक्रम के तहत गांव-गांव में किए गए सर्वे में से महिला समूहों और पात्र महिलाओं को चिन्हांकित करने को भी कहा। कलेक्टर ने कहा कि स्व सहायता समूहों को व्यवसाय के लिए बैंकों से ऊंची ब्याज दरों पर ऋण लेना पड़ता है, जिससे उनका फायदा कम हो जाता है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित महिला कोष योजना के तहत महिला समूहों को केवल 3 प्रतिशत ब्याज दर पर लोन मिल सकेगा। इसके साथ ही सक्षम योजना के तहत विधवा, परित्यक्ता, 35 वर्ष से अधिक आयु की अविवाहित महिला को स्वरोजगार के लिए व्यक्तिगत ऋण भी केवल तीन प्रतिशत ब्याज पर मिल सकेगा। इससे स्वसहायता समूहों और महिलाओं की स्वरोजगार शुरू करने की लागत कम होगी और उन्हें ज्यादा फायदा हो सकेगा।
बैठक में कलेक्टर ने सिकलसेल एनीमिया से पीड़ित सभी मरीजों और उनके परिजनों की कार्यशाला करने के भी निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने सिकलसेल के सभी मरीजों के पात्रता अनुसार दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने को भी कहा। कलेक्टर ने कार्यशाला में ही मेडिकल बोर्ड के सदस्यों को बुलाकर मरीजों की जांच कर पात्रता अनुसार प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश दिए। श्री मिश्रा ने जिला अस्पताल परिसर में बन रहे ट्रामा यूनिट के लिए उपकरणों, मशीनों आदि की मांग का पत्र भी शासन को समय पर भेजने के निर्देश दिए, ताकि निर्माण कार्य पूरा होने के साथ ही उपकरणों-मशीनों को भी प्राप्त कर इनका स्टॉलेशन किया जा सके।

  • Related Posts

    गैंगरेल में जुटे 200 से अधिक स्टार्टअप फाउंडर्स और उद्यमी

    उद्यमिता, नवाचार और नेटवर्किंग पर हुआ सार्थक मंथन कलेक्टर बोले जिले में उद्यमिता के अनुकूल वातावरण तैयार   धमतरी, 16 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में स्टार्टअप और उद्यमिता के वातावरण को…

    Read more

    ग्रामीण प्रशासन में नई ऊर्जा और नई कार्यशैली का संचार, 61 ग्राम पंचायत सचिवों के मूल प्रभार में बदलाव

    10 वर्षों से अधिक समय से एक ही पंचायत में पदस्थ सचिवों के प्रभार बदले, पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यकुशलता को मिलेगा बढ़ावा   धमतरी, 15 अगस्त 2026। जिले के ग्रामीण…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!