Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ में स्थानीय उप निर्वाचन 2025, सचिव सुखनाथ अहिरवार ने उप जिला निर्वाचन अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

रायपुर, 21 मई 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव श्री सुखनाथ अहिरवार ने अपने कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उप जिला निर्वाचन अधिकारियों की प्रथम बैठक लेकर परिचय उपरांत आयोग की सामान्य कार्य प्रणाली तथा निर्वाचन की गतिविधियों की समीक्षा की। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव श्री सुखनाथ अहिरवार की अध्यक्षता में यह बैठक विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नवा रायपुर अटल नगर स्थित आयोग कार्यालय से संपन्न हुई, जिसमें प्रदेश के सभी जिलों के उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी शामिल हुए।

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों और त्रिस्तरीय पंचायतों के आगामी उप निर्वाचन 2025 के संबंध में भी बैठक में चर्चा की गई।

सचिव श्री अहिरवार ने नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आगामी उप निर्वाचन 2025 हेतु रिक्त पदों की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने  नगरीय निकायों के आगामी उप निर्वाचन हेतु ई व्ही एम की उपलब्धता, त्रिस्तरीय पंचायतो के आगामी उप निर्वाचन हेतु मतपेटी की उपलब्धता, मतदान केंद्रों की संख्या, मतपत्र मुद्रण हेतु कागज की उपलब्धता, अमिट स्याही की आवश्यकता तथा स्थानीय निर्वाचन कार्यालयों में रिक्त पदों की जानकारी लेते हुए उन्हें शीघ्र भरे जाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में  निर्वाचन से पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम, लॉजिस्टिक व्यवस्था, ईवीएम की उपलब्धता, बूथ स्तर पर व्यवस्थाएं, सुरक्षा मानक, तथा शिकायत निवारण तंत्र जैसे विषयों पर भी चर्चा किया गया।

सचिव श्री अहिरवार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे चुनाव संबंधी दिशा-निर्देशों एवं समयबद्ध कार्ययोजना का पूरी निष्ठा और गंभीरता से पालन करें। इस अवसर पर आयोग के उप सचिव श्री आलोक कुमार श्रीवास्तव अवर सचिव श्री प्रणय वर्मा सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में ‘ज्ञानभारतम’ पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को मिली रफ्तार, हजारों विरासत दस्तावेज़ हो रहे संरक्षित

      26 जिलों में समितियाँ गठित, 4 हजार से अधिक पांडुलिपियों का सर्वे पूरा; डिजिटल संरक्षण से सहेजी जाएगी सांस्कृतिक धरोहर रायपुर, 11 अप्रैल 2026। केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया…

    Read more

    उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

      (उद्योग व श्रम मंत्री  लखनलाल देवांगन के जन्मदिन के अवसर पर विशेष ) *छगन लाल लोन्हारे* *उप संचालक जनसम्पर्क* रायपुर 11 अप्रैल 2026 /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब