Ro no D15139/23

कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी में भगवान श्री बलराम जयंती सह एक दिवसीय किसान दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन

राजनांदगांव 29 अगस्त 2025। कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी राजनांदगांव में भगवान श्री बलराम जयंती सह एक दिवसीय किसान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भगवान बलराम, छत्तीसगढ़ महतारी, हल, मूसल  एवं अन्य पारंपरिक कृषि यंत्रों की पूजा अर्चना कर कृषकों की अच्छी उपज की कामना की गई। कार्यक्रम में समाज सेवी श्री कोमल सिंह राजपूत ने किसानों को पारंपरिक एवं प्राकृतिक खेती हेतु प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर पारंपरिक खेती के सम्बन्ध में व्याख्यान दिया गया एवं प्राकृतिक खेती के विभिन्न घटकों बीजामृत, जीवामृत, घन-जीवामृत एवं कीट नियंत्रण हेतु नीमास्त्र बनाने की विधियों का जीवंत प्रदर्शन किया गया। इस दौरान किसानों को विभिन्न गतिविधिओं के माध्यम से कृषकों को प्राकृतिक खेती के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। इस अवसर पर श्री हिरेन्द्र साहू, श्री ईश्वर चंद श्रीवास्तव, श्री राजा माखीजा, श्री अभिषेक चंद्राकर, कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी की वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. गुंजन झा सहित श्रीमती अंजली घृतलहरे, डॉ. अतुल डांगे, डॉ. नूतन रामटेके, श्री मनीष कुमार सिंह, डॉ. योगेंद्र श्रीवास, प्रक्षेत्र प्रबंधक श्री आशीष गौरव शुक्ला, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्रीमती सुशीला रामटेके सहित बड़ी संख्या में बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    दिग्विजय स्टेडियम को सर्वसुविधायुक्त खेल परिसर के रूप में विकसित करने की जरूरत – कलेक्टर

    कलेक्टर की अध्यक्षता में दिग्विजय स्टेडियम प्रबंधकारिणी समिति की बैठक संपन्न   *- स्टेडियम समिति की बैठक में आय के नए स्रोत विकसित करने, खेल सुविधाओं के विस्तार और अधोसंरचना…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल