Ro no D15139/23

1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन

LPG Cylinder New Rules: इंडेन (Indane), एचपी (HP) और भारत गैस (Bharat Gas) के करोड़ों उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर. 1 जुलाई से रसोई गैस सिलेंडर से जुड़े कई नियम बदलने जा रहे हैं. केंद्र सरकार के नये दिशा-निर्देशों के मुताबिक, नियमों का पालन न करने वाले ग्राहकों का गैस कनेक्शन काटा भी जा सकता है. इसका सबसे ज्यादा असर उन लोगों पर पड़ेगा, जो पीएनजी (PNG – पाइप्ड नेचुरल गैस) और एलपीजी (LPG) दोनों कनेक्शन का इस्तेमाल कर रहे हैं. या जिन्होंने अभी तक अपना ई-केवाईसी (e-KYC) नहीं कराया है.

30 दिन के भीतर काटना होगा एलपीजी कनेक्शन

केंद्र सरकार ने हाल ही में ‘एलपीजी (आपूर्ति और वितरण का विनियमन) संशोधन आदेश’ को अनिवार्य कर दिया है. इस नियम के तहत, यदि किसी व्यक्ति के घर में पीएनजी (PNG) का एक्टिव कनेक्शन है, तो उसके नाम पर चल रहे इंडेन, एचपी या भारत गैस के एलपीजी कनेक्शन को 30 दिनों के भीतर डिस्कनेक्ट (बंद) कर दिया जायेगा. हालांकि, यदि ग्राहक खुद से अपना एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करता है, तो उसे सरकार की तरफ से एक कूपन दिया जायेगा. कूपन की मदद से वह भविष्य में जरूरत पड़ने पर दोबारा आसानी से नया एलपीजी कनेक्शन ले सकेगा.

खत्म हो रही है 3 महीने की समय-सीमा

सरकार ने मार्च 2026 में घोषणा की थी कि जिन इलाकों में पीएनजी (PNG) का बुनियादी ढांचा मौजूद है, वहां के सभी एलपीजी ग्राहकों को 3 महीने के भीतर पीएनजी में शिफ्ट होना होगा. जून के अंत के साथ ही यह समय-सीमा खत्म हो जायेगी.

ई-केवाईसी कराना है अनिवार्य

सरकार ने सभी एलपीजी गैस कनेक्शन धारकों के लिए ई-केवाईसी (e-KYC) कराना अनिवार्य कर दिया है. जिन ग्राहकों ने अभी तक ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उनके लिए 30 जून आखिरी तारीख तय की गयी है. ऐसा न करने पर ग्राहकों को 1 जुलाई से गैस सिलेंडर बुक करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. उनकी सेवा भी रोकी जा सकती है.

क्या कम होगी सिलेंडर बुकिंग की अवधि?

इन सख्त नियमों के बीच उपभोक्ता के लिए एक राहत भरी खबर भी है. वर्तमान नियमों के मुताबिक, युद्ध जनित परिस्थितियों के कारण ब्लैक-मार्केटिंग रोकने और आपूर्ति बनाये रखने के लिए शहरों में 25 दिन और गांवों में 45 दिन से पहले दूसरा सिलेंडर बुक करने पर रोक थी. अब होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के खुलने के बाद उम्मीद जतायी जा रही है कि 1 जुलाई से इस बुकिंग अवधि को कम किया जा सकता है.

  • Related Posts

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 August Instagram Captions: स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए गर्व और खुशी का दिन है. इस खास मौके पर लोग तिरंगे के साथ फोटो क्लिक करते हैं और उसे सोशल…

    Read more

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    कभी-कभी इतिहास में कोई एक साल ऐसा आता है, जिसके असर को समझे बिना आने वाले दशकों की राजनीति समझना मुश्किल हो जाता है. पाकिस्तान के मामले में वह साल…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!