Ro no D15139/23

लेडी गुंडा’ बन स्कूल में जमाया था रौब, डॉक्टर बनने के सपने को छोड़ बॉलीवुड में बनाई पहचान

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं. स्कूल के दिनों में ‘लेडी गुंडा’ कहे जाने वाली बिपाशा का सपना कभी डॉक्टर बनने का था, लेकिन किस्मत उन्हें मॉडलिंग से होते हुए बॉलीवुड तक ले आई. हालांकि शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली.

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही है. वह एक ऐसी अभिनेत्री है, जिन्होंने अपने अलग अंदाज, दमदार पर्सनैलिटी और शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज किया. वह न सिर्फ अपने बोल्ड लुक्स, बल्कि अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए भी जानी गई. स्कूल के दिनों में उन्हें एक अजीब सा नाम दिया गया था और उनका सपना फिल्मों से बिल्कुल अलग था. लेकिन किस्मत उन्हें ग्लैमर की दुनिया में ले आई.

स्कूल में लोग बुलाते थे ये नाम

एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद बताया था कि स्कूल में बच्चे उनसे डरते थे और मजाक-मजाक में उन्हें ‘लेडी गुंडा’ या ‘लेडी डॉन’ कहकर बुलाते थे. उनका कॉन्फिडेंस इतना मजबूत था कि वह किसी से दबती नहीं थी. बिपाशा का जन्म एक बंगाली परिवार में हुआ था. पढ़ाई में वह अच्छी थी और स्कूल खत्म करने के बाद उनका सपना डॉक्टर बनने का था. उन्होंने दिल्ली में रहकर अपनी पढ़ाई पूरी की. लेकिन पढ़ाई के बीच ही उनका रुझान मॉडलिंग की तरफ बढ़ा और उन्होंने इस फील्ड में कदम रख दिया. साल 1996 में बिपाशा ने एक बड़ा सुपरमॉडल कॉन्टेस्ट जीतकर मॉडलिंग की दुनिया में पहचान बनाई. मॉडलिंग में सफलता मिलने के बाद उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलने लगे.

मॉडलिंग से फिल्मों तक का सफर

साल 2001 में आई फिल्म ‘अजनबी’ से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया. पहली ही फिल्म से उन्होंने दर्शकों और क्रिटिक्स का ध्यान खींच लिया और उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला. इसके बाद साल 2002 में रिलीज हुई हॉरर फिल्म ‘राज’ ने उन्हें रातों-रात सुपरस्टार बना दिया. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही और बिपाशा को बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला.

  • Related Posts

    Peddi Box Office Collection Day 1: ओपनिंग पर राम चरण की फिल्म ने मचाया गदर, कलेक्शन जान हो जाएंगे हैरान

    Peddi Box Office Collection Day 1: राम चरण की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पेड्डी’ फाइनली सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. बुच्ची बाबू सना की ओर से निर्देशित स्पोर्ट्स ड्रामा में…

    Read more

    मीडिया को देखकर क्यों छिपने लगे Palak Tiwari और Ibrahim Ali Khan?

    Palak Tiwari-Ibrahim Ali Khan: बॉलीवुड की चर्चित स्टारकिड पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं. दोनों को हाल ही में मुंबई में एक साथ स्पॉट किया…

    Read more

    NATIONAL

    राबड़ी देवी के बाद तेजस्वी यादव ने भी हटाई अपनी सुरक्षा, RJD नेता बोले- एक खरोंच भी आई तो…

    राबड़ी देवी के बाद तेजस्वी यादव ने भी हटाई अपनी सुरक्षा, RJD नेता बोले- एक खरोंच भी आई तो…

    19 हजार करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार, पूर्वी भारत का लॉजिस्टिक्स हब बनेगा बंगाल

    19 हजार करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार, पूर्वी भारत का लॉजिस्टिक्स हब बनेगा बंगाल

    क्या 73 साल के व्लादिमीर पुतिन लडे़ंगे 2030 का चुनाव? रूसी राष्ट्रपति बोले- ईश्वर ही जानता है कि कल, परसों…

    क्या 73 साल के व्लादिमीर पुतिन लडे़ंगे 2030 का चुनाव? रूसी राष्ट्रपति बोले- ईश्वर ही जानता है कि कल, परसों…

    सबसे पहले खान सर के स्टाफ ने फाड़ा था रौशन आनंद की कोचिंग का पोस्टर? नये वीडियो से पूरे विवाद का खुलासा

    सबसे पहले खान सर के स्टाफ ने फाड़ा था रौशन आनंद की कोचिंग का पोस्टर? नये वीडियो से पूरे विवाद का खुलासा

    कौन हैं मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी, जिन्होंने कहा— “हम सबसे पहले इंसान हैं, उसके बाद मुसलमान”?

    कौन हैं मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी, जिन्होंने कहा— “हम सबसे पहले इंसान हैं, उसके बाद मुसलमान”?

    ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम में अमेरिकी गैजेट्स, सालों तक हुई सप्लाई; अब दबोचा गया टेक सीईओ, कैसे किया ये कांड?

    ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम में अमेरिकी गैजेट्स, सालों तक हुई सप्लाई; अब दबोचा गया टेक सीईओ, कैसे किया ये कांड?