Ro no D15139/23

मध्यप्रदेश बना निवेशकों की पहली पसंद : दिल्ली के दो बड़े आयोजनों में ₹20,193 करोड़ के मिले निवेश प्रस्ताव

27,592 रोजगार सृजन की संभावना

निवेश संवाद में हुए 7 महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर

टेक्सटाइल, रक्षा, डेटा सेंटर, नवीकरणीय ऊर्जा और निर्यात क्षेत्र में निवेश को मिली नई गति

मध्यप्रदेश निवेशकों के लिए नीति, नीयत, प्रतिभा और सुरक्षा की गारंटी लेकर आगे आया है

नई दिल्ली में इंटरएक्टिव सेशन में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए निवेशकों को दिया आमंत्रण

 

भोपाल : IMNB NEWS AGENCY

 

 

मध्यप्रदेश ने नई दिल्ली में आयोजित भारत टेक्स-2026 तथा “इंटरैक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटीज इन मध्यप्रदेश” के माध्यम से निवेश आकर्षित करने की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दोनों आयोजनों में प्रदेश को ₹20,193 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनसे लगभग 27,592 लोगों के लिए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है।

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवेशकों, उद्योगपतियों और वैश्विक ब्रांड प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश को देश का उभरता हुआ औद्योगिक एवं टेक्सटाइल हब बताया और उन्हें जनवरी 2027 में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS-2027) में भाग लेने का आमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश निवेशकों को अनुकूल नीतियां, मजबूत अधोसंरचना, कुशल मानव संसाधन और त्वरित प्रशासनिक सहयोग उपलब्ध करा रहा है।

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इन निवेश प्रस्तावों, साझेदारियों और एमओयू के माध्यम से मध्यप्रदेश देश के अग्रणी निवेश गंतव्यों में अपनी स्थिति और अधिक सुदृढ़ करेगा तथा विकसित भारत-2047 के लक्ष्य की प्राप्ति में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

 

भारत टेक्स-2026 में टेक्सटाइल क्षेत्र को मिला बड़ा निवेश

 

भारत मंडपम में आयोजित टेक्सटाइल राउंडटेबल में प्रदेश के वस्त्र एवं परिधान उद्योग, पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क, तकनीकी वस्त्र, निर्यात संवर्धन, कौशल विकास और निवेश प्रोत्साहन पर विस्तृत चर्चा हुई। इस आयोजन में ₹1,592 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिनसे लगभग 15,700 रोजगार सृजित होने की संभावना है।

 

दिल्ली निवेश संवाद में सात महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर

 

इंटरैक्टिव सेशन के दौरान एमपीआईडीसी ने निर्यात संवर्धन, ई-कॉमर्स, वैश्विक व्यापार, एमएसएमई और औद्योगिक सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सात महत्वपूर्ण समझौतों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। साथ ही रक्षा, डेटा सेंटर, आईटी, एआई, सेमीकंडक्टर, नवीकरणीय ऊर्जा, पर्यटन और खाद्य प्रसंस्करण सहित अनेक क्षेत्रों में निवेश अवसर प्रस्तुत किए गए।

 

रक्षा और डेटा सेंटर सहित कई क्षेत्रों में बड़े निवेश प्रस्ताव

 

दिल्ली निवेश संवाद में रक्षा, डेटा सेंटर, ट्रांसफॉर्मर निर्माण, इलेक्ट्रॉनिक्स, नवीकरणीय ऊर्जा, इंजीनियरिंग और खिलौना उद्योग सहित विभिन्न क्षेत्रों में ₹18,601 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिनसे लगभग 11,892 रोजगार सृजित होने की संभावना है।

 

इंटरएक्टिव सेशन में उद्योगपतियों से हुये संवाद और विभिन्न क्षेत्रों में निवेश प्रस्तावों से मध्यप्रदेश को मिली नई गति

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के लक्ष्य को साकार करने में मध्यप्रदेश पूरी शक्ति और प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश निवेशकों के लिए नीति, नीयत, प्रतिभा, प्रवृत्ति, सुविधा, सामर्थ्य, ऊर्जा, उत्साह, सेवा और सुरक्षा की गारंटी लेकर आगे आया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव नई दिल्ली स्थित होटल द लीला पैलेस में आयोजित इंटरएक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटीज इन मध्यप्रदेश को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जनवरी 2027 में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए देश-विदेश के निवेशकों को आमंत्रित किया।

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश आज देश के सबसे तेज़ी से विकसित हो रहे औद्योगिक राज्यों में शामिल है। प्रदेश में 5 लाख किलोमीटर से अधिक सड़क नेटवर्क, सुदृढ़ रेल संपर्क, 8 क्रियाशील एयरपोर्ट, 6 अंतर्देशीय कंटेनर डिपो, एक्सप्रेस-वे, औद्योगिक कॉरिडोर, ग्रीन कॉरिडोर और आधुनिक औद्योगिक अधोसंरचना उपलब्ध है। उद्योगों के लिए सवा लाख एकड़ से अधिक लैंड बैंक, पर्याप्त बिजली एवं जल की उपलब्धता तथा नए औद्योगिक क्षेत्रों, फूड पार्क, आईटी पार्क, प्लग एंड प्ले औद्योगिक पार्कों और मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत, दीप प्रज्वलन एवं सम्मान के साथ हुआ। इसके बाद सीआईआई दिल्ली स्टेट के चेयरमैन श्री हर्ष वर्धन ने स्वागत उद्बोधन दिया। मध्यप्रदेश में निवेश अवसरों पर आधारित एवी फिल्म का प्रदर्शन किया गया। औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन प्रमुख सचिव श्री राघवेंद्र कुमार सिंह ने प्रदेश की औद्योगिक नीतियों, निवेश-अनुकूल वातावरण और उपलब्ध अवसरों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव श्री मनु श्रीवास्तव ने ऊर्जा क्षेत्र की संभावनाओं तथा मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के प्रबंध संचालक डॉ. इलैयाराजा टी. ने पर्यटन क्षेत्र में निवेश अवसरों का प्रस्तुतीकरण किया।

 

इंटरएक्टिव सेशन में एमपीआईडीसी द्वारा सात महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन्स के साथ राज्य के निर्यात पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ करने, एसोचैम के साथ उद्योग जगत की व्यापक भागीदारी बढ़ाने, अमेज़न ग्लोबल सेलिंग के साथ प्रदेश के निर्यातकों, एमएसएमई और शिल्पकारों को ई-कॉमर्स के माध्यम से वैश्विक बाजार से जोड़ने तथा पीपुल ऑफ इंडियन ओरिजिन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के साथ प्रवासी भारतीय समुदाय के माध्यम से वैश्विक निवेश संवर्धन के लिए सहयोग स्थापित किया गया। इसके अलावा अपैरल एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल, मैनमेड एवं टेक्निकल टेक्सटाइल्स एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल और कॉटन टेक्सटाइल्स एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के साथ परिधान, मानव निर्मित फाइबर, तकनीकी वस्त्र एवं कपास आधारित वस्त्रों के निर्यात को बढ़ावा देने और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए विशेष सत्र, बायर-सेलर मीट और व्यापारिक प्रतिनिधिमंडलों के माध्यम से निवेश संवर्धन पर सहमति बनी।

 

सेशन में फार्मास्यूटिकल्स, मेडिकल डिवाइस, आईटी एवं आईटीईएस, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिक व्हीकल, खाद्य प्रसंस्करण, टेक्सटाइल, नवीकरणीय ऊर्जा, डिफेंस एवं एयरोस्पेस, एमएसएमई, स्टार्टअप, पर्यटन तथा फिल्म पर्यटन सहित अनेक क्षेत्रों में मध्यप्रदेश की निवेश संभावनाओं का विस्तार से प्रस्तुतीकरण किया गया।

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों एवं उद्योग जगत के प्रमुख निवेशकों के साथ वन-टू-वन बैठकें भी कीं। इनमें श्रीलंका के उद्योग एवं उद्यमिता विकास मंत्री सुनील हंदुन्नेत्ती, भारत में ब्राज़ील के राजदूत महामहिम केनेथ फेलिक्स हैज़िन्स्की दा नोब्रेगा, बर्ड ग्रुप की अध्यक्ष श्रीमती राधा भाटिया, रूसी वित्तीय एवं व्यापार प्रतिनिधिमंडल, इटली और फ्रांस के प्रतिनिधियों, गेटवे डिस्ट्रिपार्क्स, नॉडविन, वीरा इलेक्ट्रॉनिक्स, फेडएक्स तथा ब्रह्मास्त्र एक्सप्लोसिव एंड एम्युनिशन प्राइवेट लिमिटेड सहित अनेक संस्थानों के प्रतिनिधियों से विस्तृत चर्चा हुई।

 

इन बैठकों में ब्राज़ील के साथ जैव ईंधन, एथेनॉल, कृषि-खाद्य प्रसंस्करण, खनन और एयरोस्पेस, रूस के साथ ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल इनोवेशन, औद्योगिक वित्तपोषण और ऊर्जा, इटली के साथ एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, इंडस्ट्री 4.0 और टेक्सटाइल, फ्रांस के साथ खाद्य प्रसंस्करण, नवीकरणीय ऊर्जा, डिजिटल स्वास्थ्य, भू-स्थानिक एआई और औद्योगिक डीकार्बोनाइजेशन तथा श्रीलंका के साथ टेक्सटाइल, लॉजिस्टिक्स, खाद्य प्रसंस्करण और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 में साझेदारी जैसे विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

 

इंटरएक्टिव सेशन में रक्षा, डेटा सेंटर, ट्रांसफॉर्मर विनिर्माण, ऑप्टिकल उत्पाद, नवकरणीय ऊर्जा उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक्स, खिलौना उद्योग और इंजीनियरिंग सहित अनेक क्षेत्रों में निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। प्रमुख निवेश प्रस्तावों में ब्रह्मास्त्र एक्सप्लोसिव एंड एम्युनिशन प्राइवेट लिमिटेड, सिटाक रे प्राइवेट लिमिटेड, सनब्रिज डिफेन्स एंड एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड, सीमेंस एनर्जी इंडिया लिमिटेड, हिमाचल फ्यूचरिस्टिक कम्युनिकेशंस लिमिटेड, एलएनके एनर्जी, यूनिडिफेन्स, वीरा इलेक्ट्रॉनिक्स, एसएनडी डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड तथा ड्यूनामिस कॉस्मेटिक्स प्राइवेट लिमिटेड शामिल रहे।

 

कुल निवेश प्रस्ताव : 20,193 करोड़ /कुल संभावित रोजगार : 27,592

 

क्र

 

कंपनी का नाम

 

सेक्टर

 

प्रस्तावित निवेश

 

(करोड़ में)

 

प्रस्तावित रोजगार

 

1

 

सैनिट टेक्सटाइल

 

टेक्सटाइल रीसाइक्लिंग यूनिट

 

100

 

100

 

2

 

सर्ज स्पिनर्स

 

स्पिनिंग यूनिट

 

75

 

250

 

3

 

बॉडीकेयर क्रिएशंस लिमिटेड

 

इनरवियर गारमेंट्स

 

75

 

1,000

 

4

 

अवंतिका एंड आराध्या

 

गारमेंट

 

75

 

1,000

 

5

 

सागर ग्रुप

 

टेक्सटाइल एवं गारमेंट्स

 

100

 

1,500

 

6

 

ईस्टमैन एक्सपोर्टस

 

टेक्सटाइल एवं गारमेंट्स

 

100

 

2,000

 

7

 

बेस्टकोर्प

 

टेक्सटाइल एवं गारमेंट्स

 

167

 

5,750

 

8

 

गोकलदास एक्सपोर्टस

 

टेक्सटाइल एवं गारमेंट्स

 

150

 

2,500

 

9

 

एबी फैब्रिक्स लुधियाना

 

टेक्सटाइल एवं गारमेंट्स

 

250

 

600

 

10

 

इंडो अकॉर्ड अपैरल्स

 

टेक्सटाइल एवं गारमेंट्स

 

500

 

1,000

 

 

 

भारत टेक्स 2026 का उप-योग

 

1,592

 

15,700

 

11

 

ब्रह्मास्त्र एक्सप्लोसिव एंड एम्युनिशन प्राइवेट लिमिटेड

 

रक्षा

 

5,030

 

5,000

 

12

 

सिटाक रे प्राइवेट लिमिटेड

 

डेटा सेंटर

 

5,000

 

1,000

 

13

 

सनब्रिज डिफेन्स एंड एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड

 

रक्षा

 

3,300

 

1,000

 

14

 

सीमेंस एनर्जी इंडिया लिमिटेड

 

ट्रांसफॉर्मर विनिर्माण

 

2,060

 

2,500

 

15

 

हिमाचल फ्यूचरिस्टिक कम्युनिकेशंस लिमिटेड (HFCL)

 

उच्च मूल्य वर्धित ऑप्टिकल उत्पाद

 

1,283

 

208

 

16

 

एलएनके एनर्जी

 

नवीकरणीय ऊर्जा

 

1,000

 

400

 

17

 

यूनिडिफेन्स रक्षा

 

रक्षा

 

500

 

1,000

 

18

 

वीरा इलेक्ट्रॉनिक्स

 

इलेक्ट्रॉनिक्स

 

250

 

500

 

19

 

एसएनडी डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड

 

खिलौना उद्योग

 

113

 

84

 

20

 

डयूनामिस कॉस्मेटिक्स प्राइवेट लिमिटेड

 

इंजीनियरिंग

 

65

 

200

 

इंटरैक्टिव सेशन का उप-योग

 

18,601

 

11,892

 

कुल योग

 

20,193

 

27,592

 

  • Related Posts

    मध्यप्रदेश में कपड़ा उत्पादन और रोजगार के अवसर बढ़े हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    स्वावलंबन और रोजगार परक उद्योग हमारी पहचान हैं पीएम मित्रा पार्क से प्रदेश में तीन लाख लोगों को मिलेगा रोजगार मालवा-निमाड़ अंचल के छह लाख से अधिक कपास उत्पादक किसानों…

    Read more

    इंदौर को मिली जिला अस्पताल का 300 बिस्तरीय नवनिर्मित भवन सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    भवनों के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 52 तक पहुँचाने का लक्ष्य, मेधावी विद्यार्थियों की मेडिकल शिक्षा का खर्च उठाएगी सरकार मध्यप्रदेश…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण