मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शतरंज खिलाड़ी एरिगैसी को दी बधाई

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रतिभाशाली युवा भारतीय शतरंज खिलाड़ी अर्जुन एरिगैसी को लाइव शतरंज रेटिंग में 2800 का आंकड़ा पार करने पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्री अर्जुन एरिगैसी ने असाधारण प्रतिभा और अभूतपूर्व सफलता से समस्त राष्ट्रवासियों को गौरवान्वित किया है। श्री एरिगैसी की सफलता हम सभी के लिए ऐतिहसिक क्षण है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री एरिगैसी के उज्ज्वल और सफल भविष्य के लिए मंगलकामना की है।

उल्लेखनीय है कि तेलंगाना निवासी 21 वर्षीय अर्जुन एरिगैसी ने विश्वनाथन आनंद के बाद एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए भारतीय शतरंज को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। वे विश्वनाथन आनंद के बाद 2800 ELO रेटिंग हासिल करने वाले दूसरे भारतीय शतरंज खिलाड़ी बन गए हैं। यह उपलब्धि शतरंज में एक बेहद प्रतिष्ठित उपलब्धि है, जिसे दुनिया के चुनिंदा खिलाड़ी ही हासिल कर पाते हैं।

  • Related Posts

    प्रदेश में खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं देकर अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी करेंगे तैयार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जबलपुर में राज्य तीरंदाजी अकादमी का किया लोकार्पण खेल मंत्रालय को किया फ्री हैंड- जो खेल नीति तैयार होगी उसे लागू किया जायेगा मुख्यमंत्री ने की…

    बेसहारा एवं निराश्रित गौ-वंशों की देखभाल की जिम्‍मेदारी राज्‍य सरकार की : मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

    किसानों से 2600 रूपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्‍य पर खरीदा जायेगा गेहूँ धान उत्‍पादक किसानों को 2 हजार रूपये प्रति हेक्‍टेयर प्रोत्‍साहन राशि दी जायेगी मुख्‍यमंत्री ने जबलपुर के ग्राम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *