Ro no D15139/23

मध्यप्रदेश को मिली 8वें पब्लिक एयरोड्रम की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

दतिया हवाई अड्डे को डीजीसीए से मिला लायसेंस

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विजनरी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में देश के साथ प्रदेश भी उत्तरोत्तर प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि हमारे लिये प्रसन्नता की बात है कि मध्यप्रदेश को 8वें पब्लिक एयरोड्रम की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने शुक्रवार को दतिया हवाई अड्डे को 3सी/वीएफआर श्रेणी के तहत पब्लिक एयरोड्रम के रूप में लायसेंस प्रदान किया गया है। इस लायसेंस के मिलने के बाद दतिया हवाई अड्डा मध्यप्रदेश का 8वां सार्वजनिक हवाई अड्डा बन गया है, जो आम नागरिकों के उपयोग के लिए उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दतिया के साथ प्रदेशवासियों को बधाई दी है।

सितंबर 2024 से पहले मध्यप्रदेश में केवल 5 हवाई अड्डे भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खुजराहो और ग्वालियर को ही पब्लिक यूज के लिए लायसेंस प्राप्त थे। इसके बाद 9 सितंबर 2024 को रीवा हवाई अड्डे को 3सी/आईएफआर श्रेणी में लायसेंस प्रदान किया गया। इसका उ‌द्घाटन प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा 20 अक्टूबर 2024 को किया गया। गत 23 दिसंबर 2024 को सतना हवाई अड्डे को भी 2बी/वीएफआर श्रेणी में पब्लिक एयरोड्रम के रूप में लायसेंस प्राप्त हुआ है।

दतिया हवाई अड्डा लगभग 118 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित किया गया है। इस हवाई अड्डे का रन-वे 1810 मीटर लंबा और 30 मीटर चौड़ा है। हवाई अड्डे का टर्मिनल भवन 768 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला हुआ है, जो प्रति घंटे 100 यात्रियों की क्षमता रखता है। एप्रोन को दो एटीआर-72 विमानों के लिए अनुकूलित किया गया है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक्स-रे मशीन (आरबी एंड एचबी), ईटीडी, सीसीटीवी प्रणाली, डीएफएमडी, एचएचएमडी, वॉकी-टॉकी, आरटी-सेट और बैगेज हैंडलिंग सिस्टम जैसी सुरक्षा व्यवस्थाएँ भी हवाई अड्डे पर स्थापित की गई हैं।

दतिया हवाई अड्डे पर यात्रियों की सुविधा के लिए टीवी, एफआईडीएस (फ्लाइट इनफॉर्मेशन डिसप्ले सिस्टम), पीए सिस्टम, रिजर्व लॉन्ज और वाई-फाई की सुविधा दी गई है। आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए अग्निशमन केन्द्र में एक अग्निशमन वाहन और एक एंबुलेंस भी तैनात की गई है। सतना और दतिया हवाई अड्डों का विधिवत लोकार्पण शीघ्र किया जाएगा, इसके बाद इन हवाई अड्डों से आम यात्रियों के लिए उड़ानों का संचालन शुरू होगा।

  • Related Posts

    एमएसएमई इकाइयां औद्योगिक गतिविधियों का प्रभावी केन्द्र और लाखों परिवारों के स्वावलंबन का हैं आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    राज्य सरकार प्रदेश के उद्यमियों को प्रोत्साहित करने उपलब्ध करा रही है सहयोग और मार्गदर्शन देश-दुनिया के सभी निवेशकों के लिए खुले हैं प्रदेश के दरवाजे देश के प्रमुख स्टार्टअप…

    Read more

    मध्य प्रदेश विधानसभा भोपाल में “युवा विधायक सम्मेलन का शुभारंभ”

    छत्तीसगढ़ से माननीय मंत्री  खुशवंत सिंह, माननीय सदस्य  उत्तरी गणपत जांगड़े,  भावना वोहरा,  चातुरी नंद,  हर्षिता स्वामी बघेल,  कविता प्राण लहरे,  बालेश्वर साहू,  दीपेश साहू,  ओंकार साहू,  संदीप साहू,  विद्यावती…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले