श्रमिकों को संबल दे रही है मध्यप्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

संबल योजना के 23 हजार 162 परिवारों को 505 करोड़ रूपये की अनुग्रह राशि का करेंगे अंतरण

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के श्रमिकों को संबल प्रदान करने मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल) योजना संचालित की जा रही है। शुक्रवार 28 मार्च को संबल योजना में 23 हजार 162 श्रमिक परिवारों को 505 करोड़ रूपये की अनुग्रह राशि उनके खातों में अंतरित की जायेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंत्रालय से हितग्राहियों के खातों में यह राशि अंतरित करेंगे। श्रम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल एवं प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर मंत्री एवं स्थानीय जन प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।

मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना, असंगठित क्षेत्र में कार्यरत लाखों श्रमिकों के लिए महत्वपूर्ण योजना है। योजना में अनुग्रह सहायता योजना अंतर्गत दुघर्टना में मृत्यु होने पर 4 लाख रूपये एवं सामान्य मृत्यु होने पर 2 लाख रूपये प्रदान किये जाते हैं। स्थायी अपंगता पर 2 लाख रूपये एवं आंशिक स्थायी अपंगता पर 1 लाख रूपये तथा अंत्येष्टि सहायता के रूप में 5 हजार रूपये प्रदान किये जाते हैं। संबल योजना में महिला श्रमिकों को प्रसूति सहायता के रूप में 16 हजार रूपये दिये जाते हैं, साथ ही श्रमिकों के बच्चों को महाविद्यालय शिक्षा प्रोत्साहन योजना में उच्च शिक्षा के लिये सम्पूर्ण शिक्षण शुल्क राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाता है।

नीति आयोग की पहल पर प्रदेश के गिग एवं प्लेटफार्म वर्कर्स को भी संबल योजना के अंतर्गत सम्मिलित किया जाकर इनका पंजीयन प्रारम्भ किया गया है। इन्हें भी संबल योजना के अंतर्गत समस्त लाभ प्रदान किये जा रहे हैं। संबल हितग्राहियों को खाद्यान्न पात्रता पर्ची भी प्राप्त होती है। इससे वे केन्द्र तथा राज्य सरकार द्वारा रियायती दरों पर राशन प्राप्त कर रहे हैं।

संबल योजना में श्रमिक को जन्म से लेकर मृत्यु तक आर्थिक सहायता प्राप्त होती है वास्तविक अर्थों में यह श्रमिकों का संबल है। प्रदेश की यह योजना देश के सभी राज्यों के लिए अनुकरणीय है। सभी संबल हितग्राहियों को आयुष्मान भारत निरामयम योजना में पात्र श्रेणी में चिन्हित किया गया है, अब उन्हें भी 5 लाख रूपये वार्षिक निःशुल्क चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है।

राज्य सरकार ने योजना प्रारंभ 1 अप्रैल 2018 से अब तक 1 करोड़ 74 लाख श्रमिकों का संबल योजना के अंतर्गत पंजीयन किया है। श्रमिकों के पंजीयन की प्रक्रिया जारी है। श्रम विभाग योजनांतर्गत वर्तमान तक 06 लाख 58 हजार से अधिक प्रकरणों में राशि रूपये 5 हजार 927 करोड़ से अधिक के हितलाभ दिये जा चुके है।

  • Related Posts

    सम्राट विक्रमादित्य की पुण्य-भूमि पर लिखा गया एक और नया अध्याय : राज्यपाल पटेल

    सम्राट विक्रमादित्य द हैरिटेज करेगा इतिहास जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में सम्राट विक्रमादित्य द हैरिटेज का हुआ लोकार्पण भोपाल । राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि…

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर बढ़ाई गई उज्जैन विक्रम व्यापार मेले की अवधि

    गैर परिवहन मोटरयान कर में छूट की सीमा अब 9 अप्रैल तक भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर विक्रम व्यापार मेले की अवधि आगामी 9 अप्रैल तक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरगुजा जिले में गर्मी के मद्देनजर निर्बाध पेयजल आपूर्ति के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

    सरगुजा जिले में गर्मी के मद्देनजर निर्बाध पेयजल आपूर्ति के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

    कलेक्टर और एस एस पी ने जशपुर के नशा मुक्ति केंद्र का किया आकस्मिक निरीक्षण

    कलेक्टर और एस एस पी ने जशपुर के नशा मुक्ति केंद्र का किया आकस्मिक निरीक्षण

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले के ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों के लिए मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना से दर्जनों सीसी रोड सह नाली का होगा निर्माण, कीचड़ में आवागमन से लोगों को मिलेगी निजात…..

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले के ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों के लिए मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना से दर्जनों सीसी रोड सह नाली का होगा निर्माण, कीचड़ में आवागमन से लोगों को मिलेगी निजात…..

    कलेक्टर और एस एस पी ने जिला जेल का किया आकस्मिक निरीक्षणP

    कलेक्टर और एस एस पी ने जिला जेल का किया आकस्मिक निरीक्षणP