Ro no D15139/23

सिकल सेल स्क्रीनिंग में मध्यप्रदेश देश का अग्रणी राज्य

अब तक 90 लाख से अधिक स्क्रीनिंग कर शत प्रतिशत लक्ष्य किया पूर्ण

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने स्वास्थ्य कर्मियों को दी बधाई

भोपाल । उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मंशानुरूप ‘सिकल सेल उन्मूलन मिशन’ के लिये मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। सरकार ने तय समयसीमा के भीतर प्रदेश को सिकल सेल मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है। मध्यप्रदेश ने सिकल सेल स्क्रीनिंग अभियान में अपने वार्षिक लक्ष्य को समय से पूर्व पूरा कर लिया है। प्रदेश में अब तक कुल 90 लाख 98 हज़ार 902 लोगों की सिकल सेल स्क्रीनिंग कर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया गया है। साथ ही 53 लाख 87 हज़ार 892 सिकल सेल कार्ड (59.21%) वितरण की उपलब्धि दर्ज कर, देश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग, सभी स्वास्थ्य कर्मियों और ज़मीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई दी है। यह उपलब्धि प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता और ज़मीनी स्तर पर किए गए अथक प्रयासों का परिणाम है।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रदेश सरकार सिकल सेल के इलाज और जागरूकता के लिए अपनी सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए तत्पर है। स्वास्थ्य विभाग यह सुनिश्चित कर रहा है कि जिन लोगों की पहचान सिकल सेल से प्रभावित के रूप में हुई है, उन्हें सही समय पर उपचार मिले। सिकल सेल अनीमिया के उन्मूलन के लिए नागरिकों को सावधानियों के प्रति जागरूक और सजग होना अत्यंत आवश्यक है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों और समाजसेवियों से आह्वान किया है कि वे पूर्ण समर्पण से कार्य करें, नागरिकों को जागरूक करें। इस अभियान को और मजबूत बनाएं और प्रदेश को सिकल सेल मुक्त बनाने के संकल्प को साकार करने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

  • Related Posts

    मध्यप्रदेश ने उद्योग और निवेश के क्षेत्र में बनाई मजबूत पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    निवेशकों का विश्वास जीतने का परिणाम, बड़ी संख्या में मध्यप्रदेश आ रहे निवेशक पीएम मित्र पार्क से लेकर GIS तक, मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास को मिल रही नई गति  …

    Read more

    राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास एवं कार्यान्वयन ट्रस्ट की एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी की बैठक

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश की औद्योगिक प्रगति, निवेश संभावनाओं और आधुनिक औद्योगिक अधोसंरचना पर रखा विजन भारत औद्योगिक विकास योजना (भव्य) में 9,047 एकड़ क्षेत्र में 11 औद्योगिक पार्कों…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान