Ro no D15139/23

जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए 13 मार्च को लगेगा महा रोजगार मेला

धमतरी, 09 मार्च 2026/ जिले के विभिन्न व्यवसायिक केन्द्रों, ’’युवा’’ कार्यक्रमों एवं विभिन्न सेक्टरों में कौशल प्रशिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध के लिए 13 मार्च 2026 को लाइवलिहुड कॉलेज धमतरी में महा रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर सह अध्यक्ष जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर आयोजित इस मेले में विभिन्न सेक्टरों की प्रतिष्ठित कंपनियों और नियोजकों को आमंत्रित किया गया है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जिले के विभिन्न व्यावसायिक केंद्रों, युवा कार्यक्रमों तथा कौशल प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेले में आईटी, कंस्ट्रक्शन, इलेक्ट्रॉनिक्स, हार्डवेयर, सुरक्षा गार्ड, रिटेल, ऑटोमोटिव सहित विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियां शामिल होंगी।
रोजगार मेला में कंप्यूटर ऑपरेटर, सॉफ्टवेयर डिजाइनर, इलेक्ट्रीशियन, कंप्यूटर हार्डवेयर रिपेयर, प्लंबर, सेल्समैन, सुरक्षा गार्ड और टैक्सी ड्राइवर जैसे पदों के लिए लगभग 400 युवाओं के नियोजन का लक्ष्य रखा गया है। स्थानीय स्तर के नियोजकों को प्राथमिकता देते हुए जिला रोजगार कार्यालय को संबंधित कंपनियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही रोजगार मेले में भाग लेने वाले नियोजकों की जानकारी पूर्व में लाइवलीहुड कॉलेज धमतरी को उपलब्ध कराने को कहा गया है। प्रशासन का उद्देश्य जिले के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल करना है।

  • Related Posts

    जिले में आज से आयोजित होगा ‘राजस्व पखवाड़ा’़, आम जनता की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

    धमतरी 31 मार्च 2026/ राज्य शासन के निर्देश पर जिले में 01 से 15 अप्रैल 2026 तक “राजस्व पखवाड़ा“ आयोजित किया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य राजस्व प्रकरणों का…

    Read more

    धमतरी में मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता 1 अप्रैल को, चार टीमें लेंगी हिस्सा

    धमतरी। आपसी समन्वय, सहयोग और खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 1 अप्रैल 2026 को धमतरी में मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता…

    Read more

    NATIONAL

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत