Ro no D15139/23

खेल प्रतिभाओं का महाकुंभ जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक 2026 का आयोजन 12-13 फरवरी को

रणजीता स्टेडियम में 12 खेल विधाओं में दिखेगा युवाओं का जोश और कौशल

जशपुरनगर 10 फरवरी 2026/ सरगुजा संभाग के आदिवासी बहुल अंचल की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से सरगुजा ओलंपिक 2026 का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के अगले चरण में जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 12 एवं 13 फरवरी को प्रातः 8रू30 बजे से रणजीता स्टेडियम, जशपुर में आयोजित की जाएगी। यह आयोजन मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मंशानुरूप तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य ग्रामीण एवं आदिवासी युवाओं की खेल क्षमता को निखारकर उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाना है। खेल विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता में विकासखण्ड स्तर पर विजेता रहे प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। 12 फरवरी को जूनियर वर्ग (14 से 17 वर्ष, बालक एवं बालिका) तथा 13 फरवरी को सीनियर वर्ग (18 वर्ष से अधिक, महिला एवं पुरुष) की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
12 खेल विधाओं में होगा रोमांचक मुकाबला –
जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक 2026 में कुल 12 खेल विधाओं में प्रतियोगिताएं संपन्न होंगी। इनमें व्यक्तिगत एवं दलीय दोनों प्रकार के खेल शामिल हैं। व्यक्तिगत खेलों में एथलेटिक्स के अंतर्गत 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो एवं 4×100 मीटर रिले रेस, तीरंदाजी, बैडमिंटन, कुश्ती एवं कराते शामिल हैं। वहीं दलीय खेलों में फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल एवं रस्साकसी के मुकाबले खेले जाएंगे।
ग्रामीण और आदिवासी युवाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर –
सरगुजा ओलंपिक का आयोजन सरगुजा संभाग के सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर एवं जशपुर जिलों के खिलाड़ियों को एक साझा मंच प्रदान करता है। जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी आगामी संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयनित होंगे। जिला प्रशासन एवं खेल विभाग द्वारा प्रतियोगिता के सुचारू आयोजन हेतु सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण की जा रही हैं। यह आयोजन न केवल खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देगा, बल्कि युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को भी मजबूत करेगा।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!