Ro no D15139/23

महात्मा गांधी नरेगा योजना, आजीविका डबरी से समृद्धि की ओर कदम

बीजापुर जिले में ग्रामीण आजीविका संवर्धन के उद्देश्य से महात्मा गांधी नरेगा योजना के अंतर्गत प्राथमिकता के साथ आजीविका डबरी के कार्य स्वीकृत किए जा रहे हैं। आजीविका डबरी निर्माण से न केवल जल संरक्षण एवं जल संवर्धन को बढ़ावा मिल रहा है, बल्कि किसानों को सिंचाई की सुविधा भी उपलब्ध हो रही है। जिले के कई हितग्राही डबरी निर्माण के बाद नियमित आय प्राप्त कर आर्थिक समृद्धि की ओर अग्रसर हो रहे हैं।
ऐसी ही एक प्रेरक सफलता की कहानी है जनपद पंचायत भोपालपटनम की ग्राम पंचायत पेगड़ापल्ली के निवासी   दुब्बा निलैया की।   निलैया ने अपनी कृषि भूमि में आजीविका डबरी का निर्माण कर लगभग 60 हजार रुपये की अतिरिक्त वार्षिक आमदनी अर्जित की है।
श्री दुब्बा निलैया को ग्राम पंचायत की बैठक में जानकारी मिली कि महात्मा गांधी नरेगा योजना के अंतर्गत छोटे किसानों की निजी भूमि पर आजीविका डबरी का निर्माण किया जाता है। योजना की जानकारी मिलने पर उन्होंने अपनी 2 एकड़ कृषि भूमि में डबरी निर्माण का निर्णय लिया और ग्राम पंचायत में आवेदन प्रस्तुत किया।
तत्पश्चात उनके खेत में 2 लाख 99 हजार रुपये की लागत से डबरी स्वीकृत हुई और कार्य शीघ्र प्रारंभ किया गया। डबरी निर्माण कार्य के दौरान 43 जॉब कार्डधारी परिवारों के 240 श्रमिकों को रोजगार मिला जिससे कुल 1359 मानव दिवस का सृजन हुआ।

डबरी बनी आय का मजबूत आधार- डबरी निर्माण के पश्चात   निलैया ने धान की फसल के बाद उद्यानिकी फसलों के रूप में बरबट्टी, बैंगन, मूली एवं मिर्च की खेती की इससे उन्हें लगभग 30 हजार रुपये की आमदनी प्राप्त हुई साथ ही उन्होंने डबरी में मछली पालन के लिए मछली बीज का संचयन किया जिससे मछली पालन से भी लगभग 30 हजार रुपये की अतिरिक्त आय हुई।
इस प्रकार आजीविका डबरी ने   दुब्बा निलैया के लिए आय का स्थायी एवं मजबूत आधार तैयार किया है। उनकी यह सफलता कहानी क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए प्रेरणास्रोत है जो महात्मा गांधी नरेगा योजना के माध्यम से अपनी आजीविका सुदृढ़ कर आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा सकते हैं।

  • Related Posts

    जिले में अभिनव पहल से ग्राम पंचायतों में ही हो रहा राजस्व प्रकरणों का त्वरित निपटारा

      – कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सांकरा का किया आकस्मिक निरीक्षण *- पिछले 6 माह में 1500 से अधिक राजस्व प्रकरणों का किया गया निराकरण* *- ग्राम पंचायत स्तर पर…

    Read more

    केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने जिले में जल संरक्षण अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का किया अवलोकन

      – केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री ने जिले में जल संरक्षण, भूमिगत जल स्तर सुधार और सतत जल प्रबंधन हेतु किए जा रहे अभिनव कार्यों की सराहना की राजनांदगांव 29…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….