Ro no D15139/23

महावतार नरसिम्हा’, 100 Cr. कमाने वाली पहली भारतीय एनिमेटेड फिल्म

इंटरटेनमेंट डेस्क । महावतार नरसिम्हा फिल्म ‘सैयारा’, ‘सन ऑफ सरदार 2’, ‘धड़क 2’ और ‘द फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स’ जैसी कई फिल्मों के साथ टक्कर में है, इस एनिमेटेड फिल्म ने वीकडे पर भी जबरदस्त बढ़त देखी है.

अश्विन कुमार के डायरेक्शन में बनी ‘महावतार नरसिम्हा’ एनिमेटेड मूवी का बॉक्स ऑफिस पर खूब बोलबाला है. इस पौराणिक ड्रामा फिल्म की रफ्तार कम होती नहीं दिख रही है. फिल्म लोगों को इतनी पसंद आ रही है कि इसके कलेक्शन ने भारत की सभी एनिमेटेड फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है.

‘महावतार नरसिम्हा’ फिल्म 25 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब तक दर्शकों के बीच पॉपुलर है. फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है. मंगलवार तक के इसके कलेक्शन को देखें तो ये फिल्म 100 करोड़ रुपये कमाने वाली पहली भारतीय एनिमेटेड फिल्म बन गई है.

100 करोड़ पार हुआ कलेक्शन

सैकनिल्क के मुताबिक, मंगलवार को सभी भाषाओं में इस फिल्म ने 7.75 करोड़ की कमाई की, जिसमें टिकट की कम हुई कीमत ने भी मदद की. 12 दिनों में फिल्म की कुल कमाई 106.05 करोड़ रुपये हो गई है. पहले हफ्ते में फिल्म ने 44.75 करोड़ रुपये कमाए थे, लेकिन दूसरे हफ्ते में दर्शकों के अच्छे रिव्यू और सोशल मीडिया की वजह से फिल्म की कमाई काफी बढ़ गई. फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का खूब फायदा मिला है.

स्पाइडर मैन को छोड़ा पीछे

होम्बले फिल्म्स और क्लीम प्रोडक्शन्स की बनाई हुई इस फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है. ‘महावतार नरसिम्हा’ ने स्पाइडर-मैन, द इनक्रेडिबल्स और कुंग फू पांडा जैसी विदेशी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है और भारत की सबसे ज्यादा कमाई वाली एनिमेटेड फिल्म बन गई है. स्पाइडर मैन की एनिमेटेड फिल्म ने भारत में 43.99 करोड़ का बिजनेस किया था. वहीं कुंग फू पांडा के सभी पार्ट्स को देखें तो उसका बिजनेस भी 30 से 32 करोड़ के बीच का रहा.

भगवान विष्णु के चौथे अवतार पर बनी, फ्रेंचायजी की और किश्तें आना बाकी

मालूम हो कि ‘महावतार नरसिम्हा’, भगवान विष्णु के दस अवतारों पर आधारित एक एनिमेटेड फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म है. आने वाले दस सालों में इसी सीरीज की और भी फिल्में आएंगी, जैसे: महावतार परशुराम (2027), महावतार रघुनंदन (2029), महावतार द्वारकाधीश (2031), महावतार गोपालानंद (2033), और दो भागों में महावतार कल्कि (2035 और 2037). अश्विन कुमार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को जयपूर्णा दास और रुद्र प्रताप घोष ने लिखा है. ये फिल्म पांच भारतीय भाषाओं में तैयार की गई है. इसे शिल्पा धवन, कुषल देसाई और चैतन्य देसाई ने प्रोड्यूस किया है.

  • Related Posts

    टिकट लेने से पहले जान लें पब्लिक का मूड, किसी ने कहा ‘टॉर्चर’ तो कोई बोला ‘ब्लॉकबस्टर’

    Toxic X Review: यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ आखिरकार आज, 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ के बाद यश…

    Read more

    ‘पवन सिंह बड़ा लफुआ है’, तेजप्रताप यादव का भोजपुरी स्टार पर हमला, बोले- MLC हो गए हैं, शराब पी रहे हैं…

    Tej Pratap Yadav: पटना के ज्ञान भवन में भोजपुरी रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया. यहां शो की शूटिंग चल रही थी. इस दौरान भोजपुरी के…

    Read more

    NATIONAL

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए