Ro no D15139/23

कर्तव्यनिष्ठा और साहस के लिए महिला थाना प्रभारी सुश्री सुनीता भारद्वाज सम्मानित

कलेक्टर एवं एसएसपी ने की साहसिक कर्तव्यनिष्ठा की सराहना

  अमेरा कोल परियोजना भूमि अधिग्रहण मामले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और ग्रामीण जनों को शांति एवं संयम बरतने की समझाइश देने में प्रशासन और पुलिस अमला लगातार सक्रिय रहा। उस दौरान ग्रामीणों के पथराव के बीच अदम्य साहस, धैर्य और कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट परिचय देने वाली महिला थाना प्रभारी   सुनीता भारद्वाज को आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर   विलास भोसकर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक   राजेश अग्रवाल ने सम्मानित किया।
कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने   भारद्वाज की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था में दिशा-निर्देश भले ही उच्च स्तर से दिए जाते हों, लेकिन वास्तविक क्रियान्वयन मैदान में तैनात अधिकारी ही करते हैं। उन्होंने कहा कि जिस धैर्य, साहस और कुशलता से महिला थाना प्रभारी ने संवेदनशील परिस्थिति को संभाला, वह प्रशंसा योग्य है। कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों को सम्मानित करना गर्व की बात है और इससे अन्य अधिकारी-कर्मचारियों को भी प्रेरणा मिलती है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक   राजेश अग्रवाल ने कहा कि पुलिस का मूल दायित्व कानून व्यवस्था बनाए रखना है। पुलिस ट्रेनिंग के दौरान जवान धैर्य और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्य के निर्वहन की शपथ दिलाई जाती है। सुश्री सुनीता भारद्वाज ने चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में जिस संयम, साहस और जिम्मेदारी का परिचय दिया, वह पुलिस विभाग के लिए गौरव की बात है। यह सम्मान उनके अदम्य साहस और कर्तव्यपरायणता का प्रतीक है।
सम्मान प्राप्त करते हुए सुश्री सुनीता भारद्वाज ने कहा कि जब कोई अपने दायित्व को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाता है तथा वरिष्ठों अधिकारियों द्वारा उसे सराहा और सम्मानित किया जाता है, तो सभी कठिनाइयां क्षणभर में छोटी प्रतीत होती हैं। उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान आगे भी दृढ़ता के साथ कर्तव्य पालन की प्रेरणा देगा।
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ   विनय कुमार अग्रवाल,अपर कलेक्टर   सुनील नायक, एएसपी   अमोलक सिंह ढिल्लो सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने सुश्री सुनीता भारद्वाज को बधाई देते हुए उनके कार्य को प्रेरणादायक बताया।

  • Related Posts

    भूमिहीन किसान छेदूराम ने कोसा उत्पादन से अर्जित किए 6.30 लाख रुपये

     कोरबा, 02 अप्रैल 2026/जिले के विकासखण्ड कटघोरा के ग्राम सलोरा निवासी  छेदूराम ने रेशम विभाग के सहयोग से सफलता की एक नई इबारत लिखी है। बीपीएल परिवार से ताल्लुक रखने…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल से चांपाझरिया व्यपवर्तन योजना का होगा विस्तार 51 करोड़ 44 लाख रुपये की मिली स्वीकृति 1800 हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगा सिंचाई लाभ सिंचाई क्षमता बढ़ेगीकृकिसान होंगे समृद्ध

     जशपुरनगर 02 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल पर विकासखंड दुलदुला स्थित चांपाझरिया व्यपवर्तन योजना को राज्य शासन द्वारा पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण योजना के…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत