Ro no D15139/23

रजत जयंती महोत्सव पर महतारी मेगा हेल्थ शिविर आयोजित

माताओं का स्वास्थ्य परीक्षण, बच्चों को स्वर्णप्राशन व सुपोषण किट वितरण

धमतरी । रजत जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में बाल विकास परियोजना धमतरी शहरी द्वारा आयुष विभाग के सहयोग से सोमवार को देवांगन भवन हटकेसर में परियोजना स्तरीय महतारी मेगा हेल्थ शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का शुभारंभ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिक निगम धमतरी की सभापति श्रीमती विभा चंद्राकर तथा पार्षद सुभाष नगर श्रीमती पूर्णिमा देवांगन उपस्थित रहीं। अतिथियों ने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि मातृ-शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने यह पहल महत्वपूर्ण है।
शिविर में माताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कुपोषित बच्चों का वजन एवं ऊँचाई लेकर उनका स्वास्थ्य मूल्यांकन किया गया। इस दौरान 70 बच्चों को स्वर्णप्राशन, 5 बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार, 10 गंभीर कुपोषित बच्चों को सुपोषण किट तथा 4 बच्चों को स्वस्थ शिशु सम्मान प्रदान किया गया।
आयुष विभाग के विशेषज्ञों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने माताओं को संतुलित आहार, पोषण एवं स्वच्छता संबंधी जानकारी दी। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि कुपोषण मुक्त समाज की दिशा में यह प्रयास कारगर सिद्ध होगा। शिविर में स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    विशेष पिछड़ी जनजातियों के सर्वांगीण विकास की नई पहल: धमतरी में बनेंगे व्यवसायिक परिसर, बोरई बनेगा अंतर्राज्यीय व्यापार एवं परिवहन का नया केंद्र

    धमतरी 25 जुलाई 2026// राज्य शासन एवं भारत सरकार द्वारा विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) के समग्र विकास के लिए संचालित योजनाओं को धमतरी जिले में प्रभावी ढंग…

    Read more

    काउंसलिंग प्रक्रिया अपरिहार्य कारणों से निरस्त

    राजनांदगांव 24 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 14 जुलाई 2026 को सभी जिलों में…

    Read more

    NATIONAL

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है