Ro no D15139/23

महतारी वंदन योजना बनी सहारा— 70 वर्षीय श्रीमती वैशाखी कोडाकू को मिल रहा सम्मानजनक जीवन

रायपुर, 12 नवंबर 2025/छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना आम जनजीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। बलरामपुर जिले के ग्राम जतरो की 70 वर्षीय श्रीमती वैशाखी कोडाकू को इस योजना के तहत प्रतिमाह मिलने वाली 01 हजार रुपये की सहायता राशि ने उनके जीवन में संबल और आत्मनिर्भरता का संचार किया है।

पहले श्रीमती वैशाखी कोडाकू को छोटी-छोटी जरूरतों के लिए दूसरों से उधार लेना पड़ता था, लेकिन अब नियमित आर्थिक सहायता मिलने से घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति सहज रूप से हो रही है। वह इस राशि का उपयोग फल-सब्जी खरीदने, छोटे घरेलू खर्चों और अन्य जरूरतों में कर पा रही हैं।
उन्होंने बताया कि उम्र अधिक होने के कारण काम-धंधा करना कठिन हो गया है। सीमित क्षमता में वह घरेलू काम कर लेती हैं, लेकिन महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि ने उन्हें आर्थिक रूप से राहत प्रदान की है।
श्रीमती कोडाकू कहती हैं कि महतारी वंदन योजना हमारे जैसी वृद्ध महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। हर माह राशि समय पर मिल जाती है, जिससे किसी पर आश्रित होने की आवश्यकता नहीं पड़ती।योजना से प्राप्त लाभ के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रदेश में महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लागू महतारी वंदन योजना से हजारों लाभार्थी महिलाएँ सम्मानजनक जीवन जीने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

  • Related Posts

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

      गो सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण में देशभर से सरकार को सौंपे गए 15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों सहित प्रार्थना-पत्र गोहत्या-निषेध हेतु केंद्रीय कानून, गोमाता को राष्ट्रमाता का…

    Read more

    सोनम वांगचुक के आंदोलन का निःशर्त समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी — धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा इस संघर्ष की नैतिक विजय है

    रायपुर, 25 जुलाई 2026। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मुख्य प्रवक्ता भगवानू नायक ने आज जारी एक बयान में कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा सोनम वांगचुक…

    Read more

    NATIONAL

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता