Ro no D15139/23

महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं का सहारा, बच्चों की पढ़ाई और स्वरोजगार से बदल रही जिंदगी

*रायपुर, 9 मार्च 2026(IMNB NEWS AGENCY) राज्य सरकार की महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव ला रही है। यह योजना उनके लिए आर्थिक संबल के साथ नई उम्मीद भी बनकर उभरी है। हर महीने मिलने वाली सहायता राशि से महिलाएं अब घर की छोटी-बड़ी जरूरतें पूरी करने के साथ अपने बच्चों की पढ़ाई पर भी बेहतर ध्यान दे पा रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की कई महिलाएं इस राशि का उपयोग छोटे-मोटे स्वरोजगार जैसे सिलाई-कढ़ाई, पशुपालन या अन्य घरेलू कार्यों में भी कर रही हैं, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। मोहला – मानपुर – अंबागढ़ चौकी जिले की अनेक महिलाओं के जीवन में इस योजना ने आर्थिक सहारा देने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी दी हैं।
ग्राम मोहला की श्रीमती पिंकी शाह महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि का बेहतर उपयोग कर रही हैं। वे अपने पुत्र के नाम से हर माह पीपीएफ खाते में 500 रुपए जमा कर रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने स्वरोजगार के लिए सिलाई मशीन भी खरीदी है। वर्तमान में वे सिलाई-कढ़ाई का कार्य कर अपनी आय बढ़ाने के साथ परिवार को आर्थिक सहयोग भी दे रही हैं। पिंकी शाह का कहना है कि इस योजना ने उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाया है और स्वरोजगार के लिए प्रेरित भी किया है।
इसी तरह मोहला की श्रीमती रिद्धि यादव भी योजना से प्राप्त राशि का उपयोग अपनी पुत्री की पढ़ाई में कर रही हैं। उनकी बेटी 12 वीं कक्षा में अध्ययनरत है। वे इस राशि से उसकी पढ़ाई-लिखाई और ट्यूशन का खर्च वहन कर रही हैं, जिससे बेटी की शिक्षा बिना किसी बाधा के जारी है। वे बताती हैं कि महतारी वंदन योजना की राशि मिलने से अब उन्हें अपनी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी अधिक चिंता नहीं करनी पड़ती। ग्राम मोहला की श्रीमती नसरीन भी इस योजना से लाभान्वित हो रही हैं। वे प्रतिमाह प्राप्त राशि में से 500 रुपए अपनी बेटी के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में जमा कर रही हैं। इसके साथ ही वे बेटी की पढ़ाई और ट्यूशन पर भी इस राशि का उपयोग कर रही हैं।
इस तरह शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें अपने परिवार के बेहतर भविष्य के लिए योजनाबद्ध तरीके से खर्च और बचत करने के लिए प्रेरित कर रही है। योजना के सकारात्मक प्रभाव से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के जीवन में आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास की नई राह दिखाई दे रही है।

  • Related Posts

    जिले में आज से आयोजित होगा ‘राजस्व पखवाड़ा’़, आम जनता की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

    धमतरी 31 मार्च 2026/ राज्य शासन के निर्देश पर जिले में 01 से 15 अप्रैल 2026 तक “राजस्व पखवाड़ा“ आयोजित किया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य राजस्व प्रकरणों का…

    Read more

    धमतरी में मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता 1 अप्रैल को, चार टीमें लेंगी हिस्सा

    धमतरी। आपसी समन्वय, सहयोग और खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 1 अप्रैल 2026 को धमतरी में मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…