Ro no D15139/23

महतारी वंदन योजना: मां-बेटी दोनों का भविष्य हुआ सुरक्षित

रायपुर, 25 सितम्बर 2025/ गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिले के पथर्रा गांव की 26 वर्षीय गृहिणी कीर्ति मार्काे केे पति खेती-किसानी से परिवार का भरण-पोषण करते हैं। पहले सीमित आमदनी के बीच वे बेटी के भविष्य को लेकर चिंतित रहती थीं और बचत कर पाना संभव नहीं था। लेकिन महतारी वंदन योजना शुरू होने के बाद उन्हें हर माह एक हजार रुपये की सहायता मिलने लगी हैं। अब वे इस राशि में से 250 रुपये अपनी बेटी के नाम से ’’सुकन्या समृद्धि योजना’’ में जमा करती हैं और शेष राशि से घर का खर्च, दवाइयां और अन्य दैनिक जरूरतें पूरी होती हैं। कीर्ति मार्काे बताती हैं कि इस योजना से उन्हें आत्मनिर्भरता का अनुभव हुआ है और बेटी की पढ़ाई व भविष्य सुरक्षित लग रहा है। वे अन्य महिलाओं को भी इसके लाभ से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी ’महतारी वंदन योजना’ ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं के लिए आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम बन गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रारंभ की गई इस योजना का उद्देश्य नारी सम्मान, आत्मनिर्भरता और परिवार के उज्ज्वल भविष्य को सुरक्षित करना है। इस योजना के तहत राज्यभर की पात्र महिलाओं को हर माह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। यह सहायता राशि महिलाओं की बुनियादी जरूरतों के साथ-साथ भविष्य की बचत योजनाओं में उपयोग होकर समाज में सकारात्मक बदलाव ला रही है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस योजना को महिलाओं की आर्थिक सुरक्षा और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर बताया है। उनका मानना है कि यदि महिला सशक्त होगी तो परिवार और समाज भी सशक्त होगा। राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस जनकल्याणकारी कदम से हजारों महिलाएं प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित हो रही हैं। ग्रामीण इलाकों में यह योजना महिलाओं के सपनों को नया आकाश दे रही है, वहीं शहरों की गृहणियां भी इसे अपनी आर्थिक सहारा मान रही हैं।

महतारी वंदन योजना ने महिलाओं को राहत और आत्मविश्वास दिया है। इस योजना ने यह स्थापित किया है कि सरकार की योजनाओं की सही जानकारी और समय पर प्राप्त सुविधा लोगों के जीवन में बड़े बदलाव ला सकती है।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!