Ro no D15139/23

महतारी वंदन योजना ने खोले आत्मनिर्भरता के द्वार

रायपुर, 17 जुलाई 2025/छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल बन चुकी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में संचालित इस योजना ने लाखों महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सक्षम बनाया है। योजना के तहत अब तक 11081.68 करोड़ रुपये की राशि 69.23 लाख से अधिक हितग्राही महिलाओं को उनके बैंक खातों के माध्यम से अंतरित की जा चुकी है।

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि ,महतारी वंदन योजना केवल आर्थिक सहायता का जरिया नहीं, बल्कि महिलाओं को सम्मानजनक और सशक्त जीवन की ओर बढ़ाने वाला माध्यम है। यह योजना राज्य की महिलाओं के आत्मबल, स्वास्थ्य और समाज में भागीदारी को मजबूत करने का कार्य कर रही है। इस योजना की 17वीं किश्त का वितरण 1 जुलाई 2025 को किया गया, जिसमें 647.66 करोड़ रुपये की राशि हितग्राहियों के खातों में अंतरित की गई। योजना के तहत 21 से 60 वर्ष की आयु वर्ग की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये की वित्तीय सहायता राज्य शासन द्वारा दी जाती है।

नारायणपुर जिले के बासिंग गांव की निवासी श्रीमती एतवारिन कुमेटी इस योजना का प्रत्यक्ष उदाहरण हैं, जिन्होंने सरकारी सहयोग से मुर्गी पालन का व्यवसाय शुरू किया और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में ठोस कदम उठाया। वर्षों तक मजदूरी कर जीवन बिताने वाली श्रीमती एतवारिन कहती हैं। मुझे अब तक योजना से 17,000 रुपये की सहायता मिली है। इस राशि ने न सिर्फ मेरी आर्थिक स्थिति सुधारी बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ा है। अब मैं अपने छोटे व्यवसाय को आगे बढ़ा रही हूं और अन्य महिलाओं को भी प्रोत्साहित कर रही हूं।

वह मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े का आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं कि महतारी वंदन योजना हमारे जैसे महिलाओं के लिए वरदान है, जो हमारे जीवन में उम्मीद और बदलाव लेकर आई है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार स्व. मधुकर खेर की पुण्यतिथि पर किया नमन

    रायपुर 30 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय मधुकर खेर की पुण्यतिथि (31 मार्च) पर उन्हें स्मरण करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महावीर जयंती की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

    रायपुर 30 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं…

    Read more

    NATIONAL

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत