Ro no D15139/23

मैत्री” व्हाट्सएप/मोबाइल नंबर 9479282100 पर की जा सकती है शिकायत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा हेतु कोरबा पुलिस की पहल

कोरबा 26 फरवरी 2026/वर्तमान परिदृश्य में महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा प्रदान करना और उनके लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करना अत्यंत आवश्यक है। कई बार उत्पीड़न की घटनाओं में पीड़िताएँ लोक-लज्जा एवं झिझक के कारण थाना या चौकी जाकर शिकायत करने में संकोच करती हैं, जिससे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति की आशंका बनी रहती है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए जिला पुलिस कोरबा ने महिलाओं एवं बालिकाओं को बिना थाना पहुँचे ही तत्काल सहायता प्रदान करने और आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से “सजग कोरबा- सतर्क कोरबा” अभियान के तहत “मैत्री” व्हाट्सएप हेल्पलाइन प्रारंभ की है।
इस हेल्पलाइन का मोबाइल नंबर 9479282100 है, जिसके माध्यम से कोई भी पीड़ित महिला या बालिका उत्पीड़न, छेड़छाड़, धमकी या किसी भी प्रकार की त्रासदी की शिकायत सीधे दर्ज करा सकती है। हेल्पलाइन पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत से संबंधित शिकायतकर्ता का मोबाइल नंबर एवं ऐसी कोई भी जानकारी, जिससे पीड़िता की पहचान उजागर हो, पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। यह पहल महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित, सरल और गोपनीय माध्यम उपलब्ध कराती है, जिससे वे बिना किसी भय या संकोच के सहायता प्राप्त कर सकें।
जिला पुलिस कोरबा द्वारा सभी शासकीय एवं अशासकीय कार्यालयों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, छात्रावासों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों में इस हेल्पलाइन नंबर के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी करने का अनुरोध किया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा की जानकारी प्राप्त कर सकें और जरूरतमंद पीड़िताएँ तुरंत इसका लाभ ले सकें।

  • Related Posts

    छुईहापारा से मेन रोड तक 500 मीटर सीसी सड़क सह नाली निर्माण का कार्य मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना में स्वीकृत

    कोरबी में ग्रामीण सड़क अधोसंरचना को मिलेगी मजबूती, सोशल मीडिया में प्रसारित जानकारी पर विभाग ने स्पष्ट की वस्तुस्थिति कोरबा, 14 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत कोरबा…

    Read more

    मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु काउंसलिंग 16 अगस्त से 20 अगस्त तक

      कोरबा, 14 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु द्वितीय काउंसलिंग 16 अगस्त से 20…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!