Ro no D15139/23

इंडक्शन फर्नेस में रिसाव, बड़ा हादसा टला : जांच के बाद यूनिट अस्थायी रूप से बंद

रायपुर, 27 अप्रैल 2026/छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में स्थित एक निजी स्टील प्लांट में शुक्रवार को इंडक्शन फर्नेस से पिघली धातु के रिसाव की घटना सामने आई। राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई भी श्रमिक घायल नहीं हुआ, हालांकि हादसा गंभीर रूप ले सकता था।

जानकारी के अनुसार, प्लांट में 15 टन क्षमता वाले इंडक्शन फर्नेस में रोज की तरह धातु पिघलाने का काम चल रहा था। इसी दौरान दोपहर करीब 2:30 बजे फर्नेस की कॉइल में छेद हो गया, जिससे पानी का रिसाव शुरू हो गया। यह पानी गर्म पिघली धातु के संपर्क में आ गया। साथ ही फर्नेस की अंदरूनी लाइनिंग में भी छेद हो गया, जिससे पिघली धातु बाहर निकलने लगी और तेज आवाज हुई।

स्थिति को देखते हुए वहां मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत फर्नेस की बिजली सप्लाई बंद कर दी और अंदर मौजूद धातु को ठंडा किया गया। उस समय कुल 6 कर्मचारी ड्यूटी पर थे, जिन्होंने सतर्कता दिखाते हुए स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

घटना की सूचना मिलते ही औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शुरुआती जांच में सुरक्षा से जुड़ी कुछ कमियां पाई गईं। इसके बाद संबंधित फर्नेस (E-1) को फिलहाल बंद कर दिया गया है।
विभाग ने प्लांट प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और निर्देश दिया है कि सभी जरूरी सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के बाद ही फर्नेस को दोबारा चालू किया जाएगा। इस घटना ने एक बार फिर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों के पालन की जरूरत को उजागर किया है।

  • Related Posts

    नारी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से ही बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

      नारी शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं का मुख्यमंत्री ने किया सम्मान महिलाओं को अधिकार, अवसर और आत्मनिर्भरता से जोड़ना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता…

    Read more

    नेपाल में बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों के लापता होने पर मंत्री राजेश अग्रवाल चिंतित 0 अंबिकापुर की डॉ. मीना गुप्ता की सुरक्षित वापसी के लिए विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास के संपर्क में हैं अधिकारी

      रायपुर, 30 अगस्त 2026/ नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद 288 से अधिक भारतीय नागरिकों के लापता होने की खबर पर छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध